BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 6:52 pm
NEWS : श्री श्याम संगम निशान पैदल रथ यात्रा 2023 चित्तौडगढ आगमन 31 को, यात्रा का होगा भव्य स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ। श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी ने बताया कि राजगढ़ तहसील सरदारपुर जिला धार मप्र से खाटूधाम तक श्री श्याम संगम निशान पैदल रथ यात्रा का 31 जनवरी को चित्तौडगढ आगमन होगा। यह पदयात्रा सूरजगढ निशान की छत्रछाया मे चित्तोडगढ पहूंचेगी। इस पदयात्रा मे करीबन 150 पदयात्री बाबा के शीश को रथ में बिराजमान कर राजगढ़ से पैदल निकले है।    

समिति के सचिव सुरेश बांगड़ व उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया ने बताया कि इस पदयात्रा के चित्तौडगढ पहूंचने पर कलेक्ट्रेट चौराहे पर ढोल नगाडो के साथ भव्य आतिशबाजी कर चित्तौडगढ के सभी श्याम चाकर पैदल चलकर ढोल की ताल पर नाचते गाते बाबा श्याम जी के जयकारे लगाते हुए होटल रामरखी पर पहूंचेगे। जहां बाबाश्याम जी के आशीर्वाद से उस पदयात्रा के रात्रि विश्राम व भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। इस पदयात्रा के रात्री विश्राम व भव्य स्वागत के लिए चित्तौडगढ श्रीश्याम चाकर परिवार सेवा समिति की एक आवश्यक मिटींग आज 29 जनवरी रविवार को रात्री 8 बजे श्रीश्याम चाकर परिवार सेवा समिति के कार्यालय पर की गयी।  

श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के कोषाध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में रामरखी होटल मे बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजा कर पावन ज्योत लगाकर संकीर्तन किया जाएगा, जिसमें भजन प्रवाहक सावन नागदा (इन्दौर) एवं श्री श्याम चाकर परिवार की भजन प्रवाहिका उमा शर्मा-चित्तौड द्वारा बाबा श्याम को मीठे मीठे भजनो से रिझाया जाएगा। सभी श्याम भक्तो से निवेदन है कि इस श्री श्याम संकीर्तन मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर सुरजगढ निशान के दर्शन कर बाबा के आलोकिक श्रृंगार एवं पावन ज्योत के दर्शन कर अपने जीवन को उज्जवल बनायें।  

चित्तौडगढ श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति की बैठक मे संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय सेवानिर्वत डीवाईएसपी, जगदीशलाल सोनी, रूपलाल पुंगलिया, जगदीश टेलर उपाध्यक्ष, नेमीचन्द अग्रवाल, रमेश सोनी, भूपेन्द्र पारिक, पवन छिपा, राजेन्द्र टेलर, भारत सोनी, शिव सेन, चन्द्रशेखर सेन, हेमन्त गर्ग, भूपेन्द्र जैन, देवेन्द्र सोनी, जयन्त साहू, सुनिल उपाध्याय, देव टहलयानी, राजेश सोनी, अमन बॉगड़, आदि सभी श्याम भक्त उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE