मनासा। नगर के एक साइकिल व्यापारी कल शनिवार सुबह से लापता है। परिजनों ने थाने पहुंचकर उनकी गुमशूदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार वे अपना मोबाइल फोन भी घर ही छोड़ गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला नेहरू कॉलोनी के धर्मेंद्र उपाध्याय साईं नाथ साइकिल वाले शनिवार सुबह घर से निकले थे। जब वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशूदगी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार वे अपना मोबाइल भी घर ही छोड़ गए हैं। पुलिस ने गुमशूदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने मोबाइल नंबर 9098967111, 9179603127, 9111415959, 9009487666 जारी किए हैं। जिस किसी को धर्मेंद्र उपाध्याय के संबंध में कोई जानकारी मिले तो सूचित करें।