झालावाड़। शहर के हास बाल संस्कार केंद्र पर वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता विश्व के सबसे छोटे बाल संत शाश्वत महाराज गुना वाले का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। जिसमें महाराज ने अपने प्रवचनों में हर देशवासी के अंदर सेवा भाव हो तथा हर सनातनी को जाति में ने बांट कर सब को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संगठित करने की बात कही महाराज के वचनों को सुनने के लिए गांव के सभी माता बहनों व भैया मौजूद रहे व अन्य हिंदू धर्म संगठन के पदाधिकारी दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने भी महाराज के आशीर्वचन का लाभ लिया। जिसमें सेवा भारती के विभाग प्रकल्प प्रमुख दुलीचंद सेवा भारती जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सेवा भारती जिला मंत्री आनंद गौतम हिंदू जागरण मंच के जिला सहसयोजक सुरेश जोशी गौ सेवक ललित गुप्ता सेवा भारती तहसील अध्यक्ष बबलू मीणा हिंदू जागरण मंच थाना मंडल प्रमुख रमेश नामदेव हिंदू जागरण मंच जिला भू राजस्व मंत्री रामचंद्र मीणा किसान संघ तहसील मंत्री परमानंद मीणा आदि मौजूद रहे।