सरवानिया महाराज। ग्राम मोड़ी निवासी स्वर्गीय रामेश्वर नागदा की धर्म सहायिका शामू बाई नागदा का 90 वर्ष की आयु में बुधवार को देहांत हो गया। वे क्षेत्र के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और खेड़ामोड़ी माताजी संस्थान के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा नीमच-मनासा अन्नपूर्णा बस ( डोरिया ) के संचालक दिलखुश नागदा की माताजी तथा लखन नागदा की दादी जी थी। शामू बाई नागदा धर्म परायण एवं हंसमुख मिलनसार व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की धार्मिक महिला थी। नागदा की अंतिम दर्शन यात्रा गुरुवार 9 फरवरी को प्रातः 9 बजे निवास स्थान चारभुजानाथ मंदिर के पास से निकलकर ग्राम में स्थित मुक्ति धाम जायेगी। जहां पर नागदा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुखाग्नि दी जावेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।