चित्तौड़गढ़। महिला मंडल की मंजू गुर्जर ने बताया कि बापू नगर सैंती स्थित मोक्ष धाम मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर महिला मण्डल द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा पर भव्य श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। महिला मण्डल की मंजू गुर्जर, राज कुंवर, वैशाली गुप्ता, प्रकाश कंवर, जोनल आंटी, अंजू, उमा बाई, सायर कंवर, शांति सिंह, पुष्पा आदि की उपस्थिति में सामूहिक रूप से भजन कीर्तन कर आनन्द उठाया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया।