BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की.. <<     KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच की 7 बड़ी खबरें: खेल मैदान विवाद से.. <<     मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़,.. <<     KHABAR : सावन के रंग में रंगा नीमच, सर्व ब्राह्मण.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2023, 7:33 pm
KHABAR : विशाल कबीर महोत्सव एवं भव्य भजन संध्या 24 फरवरी को पिपलिया मंडी में, पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के साथ अनेक राज्यों के गायक कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक धार्मिक की नगरी पिपलिया मंडी में दिनांक 24 फरवरी को विशाल भजन संध्या एवं कबीर महोत्सव का आयोजन नगर के हृदय स्थल गांधी चोराहे के पीछे झीन मैदान पिपलिया मंडी में आयोजित होगा। 

उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए अशोक खिंची पिपलिया मंडी ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल कबीर महोत्सव एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय मालवा कबीर यात्रा के दौरान के दिनांक 24 फरवरी 2023 को पांच राज्यों के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 5 बजे पोरवाल धर्मशाला से बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी। जो कि मुख्य कार्यक्रम स्थल झीन मैदान में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भावना के रूप में पहुंचेगी। 

भजन संध्या में अन्तरराष्ट्रीय कबीर भजन गायक पदम्श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया मध्य प्रदेश, हरप्रीत सिंह गोवा, मुरालाल मारवाड़ा कच्छ गुजरात, हेमराज गोयल पाली राजस्थान, तापस उपाध्याय भोपाल, गीता बेन पराग देवास एवं द कबीर स्टूडियो इंदौर कबीर परिहार द्वारा विशाल भजन संध्या में शानदार प्रस्तुतियां दी जावेगी।  

विशाल भजन संध्या समिति संयोजक शान्तिलाल मालवीय मंदसौर, सहसंयोजक रामरतन आटेला, अध्यक्ष पंकज पितलिया, उपाध्यक्ष दिनेश पोरवाल, किशोर रोचानी, कोषाध्यक्ष महेश पाटीदार, सचिव प्रहलाद परिहार, सहसचिव जगदीश मालवीय, महासचिव बलराम सोलंकी, अनिल बोराना, संदीप भुत, भरत जोशी संगठन मंत्री पंकज बोराना, कन्हैयालाल पाटीदार, दिनेश गुप्ता, हरिप्रसाद गहलोत आदि अनेक सदस्यों द्वारा नगर के समस्त धर्म प्रेमियों से भजन संध्या एवं शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE