BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 12:05 pm
KHABAR : सरवानिया महाराज प्रीमीयर लीग ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन बरखेड़ा मीणा रहा विजेता, आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मैच, सरवानिया सहित इन टीमो के बीच होगा कड़ा मुकाबला, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर के शाउमा विद्यालय मैदान पर सरवानिया महाराज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में प्रीमीयर लीग रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 25 मार्च किया जा रहा है। जिसमे सरवानिया महाराज, अठाना, हरवार, निम्बाहेड़ा, उज्जैन, रतनगढ़, आलोरी गरवाडा, मनासा, गाँधीसार, मन्दसौर, बरखेड़ा, जावरा सहित कुल 32 टीमें भाग ले रही है। जिसमे कई ऐसे बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे जो बेस्ट प्लेयर व बेस्ट बोलर के नाम से जाने जाते है। 

आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले गए। जिनमे पहला मुकाबला निंबाहेड़ा इलेवन स्टार और बरखेड़ा मीणा के बीच खेला गया। जिसमें निंबाहेड़ा टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 54 रन बनाए जिसके जवाब में बरखेड़ा मीणा टीम ने एक विकेट खोकर 6 ओवरों में जीत हासिल कर ली। वहीं निबाहेड़ा टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विनर स्पोर्ट्स टीम व टीवीएस शोरूम के संचालक हेमंत पाराशर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चरणों में वंदन किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर निबाहेड़ा और बरखेड़ा टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया। 

इस अवसर पर हेमंत पाराशर ने कहा कि किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती है। हार से कभी मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी कमी का सुधार करना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। युवा किसी भी खेल से अपना कैरियर बना सकते हैं। कई युवाओं ने खेल से अपने समाज और देश का नाम रोशन किया। तत्पश्चात मैच प्रारंभ हुआ। जिसमें बरखेड़ा टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला देवी सिंह निबाहेड़ा व मांगरोल टीम के बीच खेला गया जिसमें मांगरोल टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट गवांकर 71 रन बनाए। जिसके जवाब में देवी सिंह निंबाहेड़ा ने 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर विजेता प्राप्त की। बुधवार के दिन का तीसरा व अंतिम निर्णायक मैच बरखेड़ा मीणा व देवी सिंह निम्बाहेड़ा के बीच खेला गया जिसमें निंबाहेड़ा टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट गवांकर 59 रन बनाए जिसके जवाब में बरखेड़ा मीणा ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही बरखेड़ा मीणा टीम का आगे खेलने का रास्ता क्लियर हो गया। 

रात्रिकालीन ओपन टूर्नामेंट आयोजन टीम के सदस्यों ने बताया कि 17 मार्च से 25 मार्च तक क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। जिसमे नीमच जिला सहित चितौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, गुजरात की टीमें खेल रही है। जिनमे प्रत्येक मैच 8-8 ओवर के खेले जा रहे है। वहीं इस टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही मैन ऑफ़ द मैच व मैन ऑफ़ द सीरीज रहे खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतिदिन आयोजित इस टूर्नामेंट में कॉमेंट्री देश दुनिया के जाने माने कॉमेंटेटर देवसिंह देवड़ा, अर्जुन वैध, अशोक दास बैरागी द्वारा की जा रहे है। वहीं स्कोरर सीट का काम चंचल धनगर द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है। वहीं एंपायर की भूमिका विशाल जाट, राजेश रेगर, अजय चोहरा द्वारा निभाई जा रही है। आज दो बड़ी टीमो के बीच क्वार्टर फाइनल के महा मुकाबले खेले जाएंगे है जिसमे पहला मुकाबला ओम क्लब व सचिन इलेवन और दूसरा सरवानिया महाराज वर्सेज बावल इलेवन के बीच खेला जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE