BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2023, 1:39 pm
REPORT : सरवानिया महाराज प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीकेन रहा विजेता, आज होगा फाइनल मुकाबला, मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर सरवानिया महाराज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में रात्रिकालीन प्रीमीयर लीग ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च से 25 मार्च तक किया जा रहा है जिसका फाइनल मैच आज खेला जाएगा। शुक्रवार को आखिरी लीग मैच व क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिसमे पहला लीग मैच गुजरात वर्सेस मंदसौर के बीच खेला गया। जिसमें मन्दसौर बिग इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 8 विकेट पर 40 रन बनाये जिसके जवाब में गुजरात वारियर्स ने 3 ओवर में 2 विकेट गवांकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, सरवानिया मोरवन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश कुमार देवड़ा उपस्थित थे। 

सर्वप्रथम सभी अतिथियो ने मैदान में पहुंचकर सांवरा डीकेन, गुजरात वॉरियर्स, मंदसौर इलेवन टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। जिसके पश्चात आयोजन टीम के खिलाड़ियों ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री सखलेचा ने आयोजक टीम को प्रतिवर्ष हो रही स्टेडियम में लाइट की परेशानी को लेकर 2 लाख रुपए की घोषणा कर अतिशीघ्र स्टेडियम में लाइट लगवाने की कहा और 21 हजार रूपये स्वयं अपनी ओर से आयोजक टीम को दिए। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी अपनी ओर से आयोजक टीम को सहयोग राशि देने की घोषणा की। 

तत्पश्चात दूसरा लीग मैच एबी आजम ओर साँवरा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सांवरा इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 90 रन बनाए जिसके जवाब में एबी आजम आलोट टीम 6 विकेट खोकर आठ ओवर में 79 रन ही बना सकी और 11 रन से हार गई। वही तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल डीकेन सांवरा वर्सेज गुजरात वेरियस के बीच खेला गया जिसमें डीकेन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट गवांकर 132 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में गुजरात वारियर्स की टीम निर्धारित आठ ओवर में 8 विकेट गवांकर 65 रन ही बना ओर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

आयोजक टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज सरवानिया महाराज सहित सेमीफाइनल में विजेता टीम के बीच खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रु का नगद पुरस्कार व उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 31 हजार रुपए का नगर पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान सभी एंपायर, कॉमेंटेटर, स्कोरर, सहित प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE