BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 3:05 pm
BIG NEWS: जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट् क्लाइमिंग एसोसिएशन द्वारा समर कैंप एडवेंचर एक्टिविटी का हुआ समापन, एसोसिएशन संरक्षक कुलदीप सिंह सिसोदिया बोले एडवेंचर एक्टिविटी से बच्चों में आता है नया उत्साह, पढें पीडी बैरागी की रिपोर्ट

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर माउंटेनियरिंग एवं स्पोर्ट क्लाइमिंग एसोसिएशन के नेतृत्व में तीन दिवसीय एडवेंचर प्रोग्राम आयोजित किया गया था जिसमें आज जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर हॉकी के खिलाड़ियों को एडवेंचर एक्टिविटी करवाई गई एक्टिविटी के दौरान जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के संरक्षक कुलदीप सिंह सिसोदिया, एसोसिएशन के जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन पदेन उपाध्यक्ष एवं खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, जिला मंदसौर हॉकी सचिव अविनाश उपाध्याय, हॉकी खिलाड़ी मोहित राठौर, पीजी कॉलेज खेल अधिकारी राजू कुमार, द्वारा एडवेंचर इक्विपमेंट की पूजा कर एक्टिविटी को प्रारंभ किया। यहां पर लगभग 120 हॉकी खिलाड़ियों को सभी अतिथियों की उपस्थिति में केरला राज्य से आए माउंटेनियर कृष्णादास (एम ओ आई), एसोसिएशन जिला सचिव जितेंद्र कनौजिया, सह सचिव जयनीश बरडिया, बुनियादी पर्वतारोही कृष्णा कनौजिया, नेहा शर्मा, अंजलि सेन, अक्षत जैन, नर्मदा पाटीदार, लोकेन्द्र समेरिया, सूरज माली, शैलेंद्र माली, चंद्रेश माली, द्वारा जीप लाइन, वैली क्रॉसिंग, एक्टिविटी करवाई गई ।

एक्टिविटी के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत, उपाध्यक्ष सचिन जैन, विश्व मोहन अग्रवाल, राकेश श्रीवास्तव, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला, साक्षी ललित कुमार परमार भी उपस्थिति थे। एसोसिएशन के संरक्षक कुलदीप सिंह सिसोदिया ने बताया कि मंदसौर जिले के कई बच्चे जो बड़े-बड़े एडवेंचर करने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर जाते हैं वही नजारा आज हॉकी ग्राउंड पर देखने को मिला खिलाड़ियों में बड़ा उत्साह था और सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस गतिविधि को मनोरंजन के साथ पूरा किया मैं देख रहा हूं कि वर्ष 2016 से मंदसौर जिले से कंटिन्यू पूरे साल भर में 200 छात्र-छात्राएं एडवेंचर एक्टिविटी में भाग लेकर मंदसौर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

एडवेंचर एक्टिविटी सहकुशल सुरक्षित गतिविधि संपन्न होने पर जिला कलेक्टर एवं जिला माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पदेन उपाध्यक्ष एवं जिला अनुविभागीय अधिकारी साक्य साहब, तहसीलदार मुकेश सोनी आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE