BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2023, 3:06 pm
KHEL NEWS: सरवानिया महाराज प्रीमीयर लीग ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, बरखेड़ा मीणा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला, पढें दिनेश वीरवाल की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। सरवानिया महाराज नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर एस. एम. क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित 9 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन। जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच सरवानिया महाराज और बरखेडा मीणा के बीच खेला गया।

जिसमें सरवानिया महाराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 62 रन बनाए जबकि बरखेडा मीणा ने 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, आयोजन समिति के संरक्षक सुरेश जाट , युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीश पंवार आकली, महावीर बना रूपपुरा, देवीलाल धनगर, प्रताप सिंह रूपपुरा, नाहर सिंह कानावत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष किशन बंजारिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कंवरलाल पाल, पार्षद जगधीशचन्द राठौर, पार्षद प्रतिनिधि अशोक राठौर, पूर्व पार्षद प्रकाशचंद मालवीय, गोपाल चोहरा उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मैदान में पहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे परिचय प्राप्त।

तत्पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का आयोजक टीम के खिलाड़ियों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से लोगों में एकता और अनुशासन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी होगी कि उनके क्षेत्र से कोई अच्छा खिलाड़ी बन कर आगे निकले। खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी हैं सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है। कहा कि इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ियों मे स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विकास भी होता है। वहीं कमेंटेटर की भूमिका अशोक दास बैरागी, अर्जुन वैद्य, जावेद भाई नीमच द्वारा निभाई गई। स्कोररसीट का काम चंचल धनगर व एंपायर देवीसिंह देवड़ा ओर दसरथ सेन द्वारा की गई। विजेता टीम बरखेडा मीणा को 61 हजार रु व एक ट्रॉफी दी गई।

वही उपविजेता टीम सरवानिया महाराज को 31 हजार रु व एक ट्रॉफी दी गई। वही मेंन आफ द मैच, मेंन आफ द सीरीज़ व बेस्ट बोलर रहे खिलाड़ियों को   हिंद मोटर्स, किशन मीणा, एस आर एम बिरलेंट स्कूल की ओर से टॉफी दी गई। शनिवार को तीन मैच खेले गए। जिसमे पहला क्वार्टर फाइनल दूसरा सेमीफाइनल और तीसरा फाइनल। तीनो ही मैचों में बरखेडा मीणा विजेता रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE