BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 4:52 pm
NEWS : समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, आरोग्य साथी ऐप के नए वर्जन की लॉन्चिंग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में श्री महावीर जैन नवयूवक मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार प्रातः जैन स्थानक मीरा नगरी में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने रक्तदान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा की रक्त ऐसी चीज है जिसे विश्व की किसी भी फैक्ट्री में बनाया नहीं जा सकता। किसी को रक्त देकर जो संबंध जुड़ता है वह विश्व के किसी भी संबंध से सबसे बड़ा है। रक्तदान मानव को मानवता से जोड़ता है। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आरोग्य साथी ऐप नए वर्जन की लॉन्चिंग करते हुए उपस्थित लोगों को इस मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी देते हुए इसका अधिकतम लाभ लेकर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया । बताया कि इस ऐप के माध्यम से आकस्मिक स्थिति में रक्त, एम्बुलेंस मेडिकल आवश्यकता की पूर्ति की जा सकती है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा 
 ने ऐप की विस्तृत जानकारी दी। 
अभी हाल ही में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल और जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा को राज्य स्तर पर इस ऐप के लिए सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक गौतम दक ने श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहां की नवयुवक मंडल के रक्तदान कार्यक्रम से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष डॉक्टर आई एम सेठिया ने युवाओं से सामाजिक सरोकारो में अग्रणी देते हुए अपने समाज और देश की सेवा करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, उपनिदेशक डी ओ आई टी प्रवीण जैन श्री महावीर जैन मंडल के महासचिव रणजीत सिंह नाहर अतिथि थे।
नवयुक मंडल के अध्यक्ष एवंत मेहता ने अपने स्वागत उद्बोधन में रक्तदान के प्रति सजग युवाओं और अतिथियों का स्वागत किया और मंडल के कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंडल के सचिव वल्लभ मोदी , अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल करने में पूर्ण सहयोग दिया । कार्यक्रम का संचालन श्री महावीर जैन मंडल के प्रचार-प्रसार सचिव एवं श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन ने किया। रक्तदान कार्यक्रम में प्रातः 10रू00 बजे से ही जैन स्थानक मीरा नगर में रक्त दाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था युवाओं के साथ कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया। यहां पर दिल के आकार में गुब्बारों को सजा कर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। जिला कलक्टर ने शिविर में निरीक्षण कर सभी रक्तदाता उनको उनके द्वारा किए गए रक्तदान के लिए उनकी भावना को सराहा। इस शिविर में 243 लोगों ने रक्तदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE