BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 4:56 pm
KHABAR : गरोठ में जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा हुई संपन्न, अथर्व व्यास बने पावर मेन, चैम्पियन की ट्रॉफी पर किया कब्जा, जिलेभर के सैकड़ों खिलाड़ियों को अतिथियों ने किया सम्मानित, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। रविवार को गरोठ के नवीन कन्याशाला में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग चौम्पियनशिप का आयोजन किया गया । खेल आयोजन में जिले भर के सेकड़ो खिलाड़ियों ने भाग लिया । आयोजन में आये अतिथियों द्वारा विजेता ओर उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी ,मैडल ओर पर प्रमाणपत्रों के साथ सम्मानित किया गया । 
जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिशन के सचिव शैलेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि पावर लिफ्टिंग इंडिया और मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिशन इंदौर के मार्गदर्शन में जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिशन मन्दसौर ओर एनिटाइम फिटनेस जिम गरोठ द्वारा भव्य आयोजन गरोठ में किया गया । 
कार्यक्रम का शुभारंभ नारायण नांदेडा  तहसीलदार गरोठ, नवीन नेमा जेल अधीक्षक गरोठ, कमलेश सिंगार  थाना प्रभारी गरोठ,शशिकांत उपाध्याय समाज सेवी, डॉ मनोज  उपाध्याय , लोकेश भार्गव अध्यक्ष जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिशन मन्दसौर , कार्यक्रम संयोजक मनीष मीणा , सहसंयोजक नवीन ग्वाला , प्रवीण ग्वाला द्वारा किया गया । 

अथर्व व्यास बने चौम्पियन - आयोजन में मन्दसौर के 73.900 किलो वर्ग के पॉवर लिफ्टर अथर्व व्यास ने सभी वर्ग के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए 435 किलोग्राम वजन उठाकर चौम्पिययन ऑफ चौम्पियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । 

यह रहे वेट वर्ग में विजेता - आयोजन में 0से 59 वर्ग में प्रथम दिनेश गुर्जर गरोठ , द्वितीय अशफाक हुसैन गरोठ , तृतीय नमो नारायण परमार । 
59-66 वर्ग में प्रथम रितिक सांवरिया मन्दसौर , द्वितीय बिलाल उल्लाह मन्दसौर,तृतीय जितेंद्र मकवाना । 
66-70वर्ग में प्रथम अभिषेक शर्मा मन्दसौर , द्वितीय कुंदन बरोड़ मन्दसौर, तृतीय विक्की प्रजापति भानपुरा रहे । 
70-75  वर्ग में प्रथम अथर्व व्यास मन्दसौर , द्वितीय शिव कुमार बरोड़ मन्दसौर , तृतीय तौफीक हुसैन मन्दसौर रहे । 
75-83 वर्ग में प्रथम परम बसन्ता मन्दसौर, द्वितीय नीरज अजमेरा गरोठ, तृतीय अनुकूल शर्मा रहे ।
83-93 वर्ग में प्रथम प्रणव शर्मा मन्दसौर , द्वितीय अनिरुद्ध राठौड़ लदुना सीतामउ , तृतीय नरेंद्र चौधरी बोलिया गरोठ रहे ।
93-105 वर्ग में प्रथम 55 वर्षीय खिलाड़ी दीपक शर्मा मन्दसौर , द्वितीय संतोष बोरसी शामगढ रहे।

समापन में अतिथियों ने वितरित किये ट्रॉफी ओर मैडल - आयोजन के समापन के दौरान राजेश सेठिया अध्यक्ष नगर परिषद गरोठ, महेंद्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ, नवीन नेमा जेल अधीक्षक गरोठ, चंद्रप्रकाश पण्डा अध्यक्ष मण्डल भाजपा खडावदा, दशरथ सिंह सिसौदिया ढाकनी समाज सेवी द्वारा सभी खिलाड़ियों को आकर्षक ट्राफियां , मैडल ओर प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया । 
आयोजन के बीच पधारे पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसौदिया  ओर भगवान सिंह (चंद्रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष) सहित सभी अतिथियों का कार्यक्रम के संयोजक मनीष मीणा , सहयोजक नवीन मीणा, परवीन मीणा द्वारा स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । यह रहे निर्णायक - खेल आयोजन के निर्णायक अर्जुन शर्मा (पूर्व बॉडीबिल्डर ), मेहबूब खान नीमच , प्रवीण खत्री मन्दसौर थे । साइड रेफरी मोहमद शाहरुख मन्दसौर , नीलेश रूपरा नारायणगढ़ थे । खेल आयोजन का सफल संचालन अर्जुन पंडित नीमच द्वारा किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE