BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: एमपी के इस जिले में लोकायुक्त की छापेमार.. <<     BIG NEWS : गर्मी की दस्तक के साथ ही आमजन के लिए जारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नकुलनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा.. <<     VIDEO NEWS: बुरहानपुर में अवैध शराब बनाने वालों के.. <<     KHABAR : जिला दंडाधिकारी दिनेश जैन ने आगामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव थाना पुलिस और शिफ्ट.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने वरिष्ठ.. <<     VIRAL VIDEO: एमपी में महिला SI से कारोबारी ने की.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व भ्रामक जानकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जवाहरलाल.. <<     KHABAR : सिद्धनाथ महादेव के दरबार में खेली हर्बल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम घोटा पिपलिया और ढढेडी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे शंकरलाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया.. <<     VIDEO NEWS: गुना में डाक विभाग ने निकाली मतदाता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 7:56 pm
KHABAR : श्रोताओं व दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड गया शहर की साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था कृति का दो दिवसीय कृति उत्सव कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर की अग्रणी साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था कृति का दो दिवसीय कृति उत्सव का कार्यक्रम श्रोताओं व दर्षकों के दिलों पर अमिट छाप छोड गया। कृति उत्सव के दूसरे दिन प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था उज्जैन की निदेषक डॉ.पल्लवी किषन की षिष्याओं ने नृत्य का ऐसा समां बांधा कि दर्षक मंत्रमुग्ध होकर कहने लगे अद्भूत, अप्रतम, विलक्षण, वाह-वाह।
सरस्वती की आराधना से षुरू हुए कार्यक्रम का आरंभ कत्थक नृत्यों रूद्राष्टकम्, षुद्ध कत्थक नृत्य, महाकाल लोक वंदना की प्रस्तुति से हुआ। ताल, लय, लोच, भाव भंगिमा के अद्भूत संगम ने दर्षकों पर जादू सा कर दिया। इसके बाद नृत्य नाटिका नमामि षक्ति स्वरूपा ने तो जैसे दर्षकों को साक्षात षिव और सती के दर्षन ही करा दिये। विभिन्न रंग संयोजन से सजी इस प्रस्तुति ने नृत्य कला के उत्कर्ष आयामों को छुआ। कार्यक्रम के अन्त में मिले जुले फिल्मी गीतों पर नृत्य की ऐसी प्रस्तुति हुई कि दर्षक झूम उठे। सभी पर नृत्य का जादू सर चढकर बोलने लगा।
अतिथियों का स्वागत कृति के अध्यक्ष भरत जाजू, सचिव कमलेष जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ.जीवन कौषिक ने किया व संस्था को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.ममता खेडे, एसडीएम ने कहा कि कृति के कार्यक्रमों में जब से यहां हूं, आती रही हूं, वास्तव में यह संस्था अपने नाम और अपने उद्देष्यों को सार्थक कर रही है। हमारी संस्कृति से हमें जोडने का कार्य कर रही है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा ने कहा कि हमारी पीढी के लोग मोबाईल की दुनिया में अपने देष की संस्कृति सभ्यता को भूलते जा रहे हैं। कृति संस्था ऐसे में यह बडा कार्य कर रही है। हमें हमारी उत्कर्ष संस्कार व परम्पराओं से परिचय करवा रही है। विषिष्ठ अतिथि के तौर पर उपभोक्ता आयोग की न्यायिक सदस्य संगीता जारोली ने कहा कि कृति संस्था साहित्य व संस्कृति के साथ जन समस्याओं को उठाने का महत्वपूर्ण कार्य भी करती रही है।
कृति के कार्यों ने संस्था को नीमच की उत्कृष्ट संस्था के मुकाम पर पहुंचा दिया है। मैं वर्षों से कृति के हर कार्यों से परिचित रही हूं। कृति संस्था वास्तव में आज अपनी की आवाज भी है।
प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था की डॉ.पल्लवी किषन के निर्देषन में हुए इस कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं संयोजन कुमार किषन ने किया। मंच व्यवस्था षांतनु भागचंदानी की थी। कलाकार जानवी तेलंग, जयवीर व्यास, नैनासिंह सौलंकी, साक्षी, अपूर्वा चौहान, चंद्रायण, दिव्या खत्री, आद्या षर्मा, अमूल्य जैन, स्वधा चतुर्वेदी, सुप्रिया चौहान, ज्योति, प्रियल खत्री, रिद्धिमा खण्डेलवाल, कावेरी कष्यप थी।
कार्यक्रम का सटीक व सधा हुआ संचालन डॉ. माधुरी चौरसिया ने किया। आभार संस्था के सचिव कमलेष जायसवाल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नीमच के कई कलाकार संगीत एवं नृत्यप्रेमी उपस्थित थे। खचाखच भरे टाउनहॉल में उपस्थित दर्षकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE