हरदा। पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में एक बार फिर जिले से गुम हुए मोबाइल अलग-अलग जगहों से रिकवर किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर 65 गुम हुए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए। जिनकी कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपए बताई गई है। वहीं मोबाइल लेने पहुंचे लोगों ने अपने अपने गुम हुए मोबाइल पाकर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। गुम हुए मोबाइल ढूंढने में साइबर टीम की खास भूमिका रही है। साइबर टीम ने इन मोबाइलों को ट्रेस कर मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से रिकवर किया है। एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित व्यक्तियों ने अलग अलग थानो में आकर आवेदन दिया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से उन्हें रिकवर किया है।