BREAKING NEWS
NEWS VIDEO: नीमच में CM Rise स्कूल का विवाद खत्म! 40 करोड़.. <<     दतिया में गूंजे नारे— 'देखो-देखो कौन आया, शेर.. <<     BIG BREAKING: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 32 IAS अफसरों.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 1:14 pm
BIG NEWS : विवेकानंद बाल कल्याण समिति एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई में परीक्षा परिणाम घोषित, रिपोर्ट कार्ड देख खुशी से झूम उठे विद्यार्थी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई में आज 6 टी से 9 वी व 11 वी  तक स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रहलाद राय गर्ग और विशिष्ट अतिथि छत्रपाल परिहार ने मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथि परिचय उप प्राचार्य प्रतिभा शर्मा ने दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्यांशु बाबा द्वारा बच्चों को एक शिक्षा प्रद थीम पर सकारात्मक सोच उत्पन्न करने वाले सुंदर नृत्य की प्रस्तुति रही। 
मुख्य अतिथि ने सभी कक्षाओं में प्रथम आने वाले बच्चों को 1100 का चेक एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों की उपलब्धि पर सफलता बधाई देते हुए अभिभावकों से अपेक्षा की कि यह विद्यालय आपका है आपके सुझाव एवं परामर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। विद्यालय की प्राचार्य कविता जिंदल‌ ने वर्षभर की गतिविधियों व विद्यालय की विकास यात्रा के बारे में अभिभावकों को बताया। परीक्षा परिणाम से छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक खूब उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। परीक्षा परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। अभिभावकों ने विद्यालय के अध्यापकों और प्रबंधन का बेहतरीन रिजल्ट के लिए आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE