BREAKING NEWS
NEWS VIDEO: नीमच में CM Rise स्कूल का विवाद खत्म! 40 करोड़.. <<     दतिया में गूंजे नारे— 'देखो-देखो कौन आया, शेर.. <<     BIG BREAKING: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 32 IAS अफसरों.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 4:34 pm
KHABAR : तरुण बाहेती मित्र मंडल करेगा महामाया भादवामाता के भक्तों का भव्य स्वागत, यात्रा मार्ग में फलिहारी का वितरण कर पहनाएंगे दुपट्टा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। तरुण बाहेती मित्र मंडल नवरात्रि के महाष्टमी पर्व 29 मार्च,बुधवार को जिले के प्रसिद्ध आराध्य व् आरोग्य स्थल भादवामाता जी दर्शनार्थ जाने वाले भक्तों का स्वागत करेगा। बाहेती मित्र मण्डल के युवा साथियों द्वारा नीमच-गिरदोड़ा मार्ग के बीच भादवा माता रोड़ पर स्टाल लगाकर फलिहारी स्वल्पाहार वितरण कर पैदल जाने वाले भक्तजनों का अभिनंदन करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए बाहेती मित्र मण्डल के भगत वर्मा ने बताया कि अंचल के सुप्रसिद्ध आरोग्य स्थल भादवामाता में अष्टमी के पावन पर्व पर हजारों भक्त पैदल दर्शन हेतु जाते हैं। सभी भक्तों का भावनाओं को बढ़ाने हेतु युवा साथियों द्वारा फलिहारी स्वल्पाहार का वितरण कर भक्तजनों का दुपट्टे पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर शाम 5 बजे भादवा माता जी की आरती कर फलिहारी वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इसी के साथ भादवामाता जी जाने वाले पैदल भक्तों के लिए चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। कांग्रेस नेता भगत वर्मा ने सभी युवा साथियों से अपील की है कि स्वागत स्थल दरक वेयर हाउस नीमच-गिरदोड़ा रोड़ समय पर पहुंच कर अपनी सेवाएं प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE