BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 5:07 pm
BIG REPORT : वार्ड पार्षद के नेतृत्व में देशी कलाली हटाने के लिए किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 1 अप्रैल से दुकान नहीं खुलने देने का अल्टीमेटम भी दिया, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती क्षेत्र में मंदिर एवं स्कूल के पास स्थित शासकीय देशी मदिरा दुकान का स्थान परिवर्तन करने को लेकर मंगलवार को वार्ड वासियों ने पार्षद श्रीमती पिंकी कमलेश सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वार्ड वासियों ने एसडीएम को प्रस्तुत ज्ञापन के साथ ही यह भी कहा कि दिनांक 1 अप्रैल से दुकान को वार्डवासी खुलने नहीं देंगे और दुकान खुलने पर कोई अप्रिय स्थिति बनने पर जवाबदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड क्रमांक 2 में झुग्गी बस्ती क्षेत्र में शासकीय देशी मदिरा दुकान संचालित हो रही है। दुकान के 100 मीटर के भीतर ही एक मंदिर, स्कूल तथा कई छोटे कारखाने स्थित है। मदिरा दुकान के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है और इस सड़क से गुजरने वाली महिलाओं एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।दुकान का संचालन सभ्य समाज के लिए पूर्ण रूप से हानिकारक है। हम निवेदन करते हैं कि, वार्ड क्रमांक 2 में स्थित शासकीय देशी मदिरा दुकान का संचालन मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 62 के अंतर्गत सामान्य प्रयोग के लिए नियम की धारा 1 ख एवं ग का खुला उल्लंघन है। यहां शराबियों का जमावड़ा रहने से उनके द्वारा खुले में शराब पी जाने और यहीं पर गंदगी करने आदि से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। बच्चों और महिलाओं का इस रास्ते से गुजरना काफी कष्टकारी होता है।यह शराब दुकान वार्ड वासियों आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है। मजदूरी करने वाला तबका मजदूरी के पश्चात सीधा शराब दुकान पहुंचकर अपने दिनभर की कमाई को गंवा रहा है।हम सब वार्डवासी यह मांग करते हैं कि शासकीय देशी मदिरा दुकान को तत्काल बंद करवाया जाकर, उसे अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE