BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 5:39 pm
KHABAR : जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में जावद में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, पढ़े रुपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी महिला मंडल जावद के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री माहेश्वरी समाज भवन में नीमच मल्टिस्पेश्यलिस्ट 150 बिस्तर वाले ज्ञानोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञो के माध्यम से एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र एवं नगरवासीयो ने बढचढ हिस्सा लेकर शिविर का लाभ लिया। 

नीमच जिला माहेश्वरी महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील गगरानी, जिला महिला संगठन जिलाध्यक्ष अर्चना सारडा, जावद माहेश्वरी समाज संरक्षक श्याम काबरा, कमलेश सारडा, अध्यक्ष दिलीप बांगड, राजेंद्र राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार मुछाल, भाजपा जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, विजय मुछाल, नारायण सोमानी, राहुल पलोड, अनुराग बांगड सहित मुख्य अतिथियो एवं समाजजनो ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। 

महिला मंडल की पदाधिकारियों ने दुपट्टा ओढाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया। ज्ञानोदय के डॉ. इक्तेदार अली उ.प्र. ने सम्बोधित करके कहां कि ज्ञानोदय हास्पिटल में सीटी स्क्रेन, अल्ट्रा साउंड, समस्त प्रकार की खुन की जांचे, आप्रेशन दुरबीन, लेजर एवं ओपन सर्जरी होगी, साथ ही रीढ की हड्डी का ऑपरेशन, घुटना एवं कुल्हा बदलने की सुविधा रहेगी। एक्सीडेंट में चोट ग्रसित गंभीर मरिजो के बिमारियो के ईलाज के लिए अब कही पर भी जाने की जरूरत नही पडेगी। आपके अंचल में ज्ञानोदय मल्टिस्पेश्यलिस्ट में विशेषज्ञो द्वारा 24 घंटे सुविधा मौजूद रहेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा नगरवासी एवं आस पास क्षेत्र के रहवासी लाभ उठाएंगे। सभी मुख्यअतिथियो ने अपने अपने विचार व्यक्त करके माहेश्वरी महिला संगठन की प्रशंसा की और आगे भी एसी सक्रियता से कार्य करे एसी अपेक्षा की। 

कार्यक्रम एतिहासिक तौर पर सम्पन्न होने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी एवं शीतल काबरा ने उपस्थित सभी डाक्टरगण, स्टॉफगणो का केसरिया दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया। इस मौके पर नीमच जिला माहेश्वरी संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना अर्चना सारडा जावद, सचिव संध्या राठी नीमच, जावद नगर अध्यक्ष अंजू पोरवाल, सचिव संगीता काबरा, शिविर संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहलता मुँदड़ा मनासा, कृष्णा मुछाल, ममता झवर, टीना माहेश्वरी, राज सोडाणी, उर्मिला दरक, उमा आगार, दिव्या बागड़, शशि काबरा, मनीषा डाढ़, रमा सोमानी, प्रेमलता संघवी, कौशल्या सारड़ा, सुमन काबरा, सुनीता मुछाल सहित पदाधिकारी, समाजजन मौजूद रहे। संचालन दिलीप बांगड ने किया। आभार अर्चना कमलेश सारडा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE