BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 5:42 pm
NEWS : पंचायत शिक्षक पद से वंचित अप्रशिक्षित विद्यालय सहायकों ने कैबिनेट मंत्री आंजना को मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान विद्यार्थी मित्र विद्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि जिले के 336 एवं राजस्थान के 7576 वंचित विधालय सहायको को ब्रिज कोर्स कराकर पंचायत शिक्षक बनाने के लिए मंत्री आंजना को मुख्य मंत्री के नाम सोपा ज्ञापन।
जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि जिले के 336 एवं राजस्थान के 7576 वंचित विद्यालय सहायको ने राजस्थान सरकार द्वारा जारी पंचायत सहायकों, शिक्षा कर्मियों, पैराटीचर्स एवं मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव की स्वीकृति दिनांक 05/03/2023 को दी जिसमें बीएड, बीएसटीसी एवं डीएलईडी की शैक्षणिक योग्यता वाले विद्यालय सहायकों को ही मानदेय में वृद्धि करते हुए 16900 रूपये और साथ ही सभी पदों पर 9 व 18 वर्ष कीे संविदा सेवा अवधी पूर्ण करने पर मासिक मानदेय 29600 एवं 51600 रूपये की घोषणा हाल ही में की गई हैं। जिससे चितौड़गढ़ जिले के 336 एवं राजस्थान में 7694 विद्यालय सहायक वंचित रह गये हैं। वंचित विद्यालय सहायको का संघ सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति से अपने आपको ठगा सा महसुस कर रहा हैं। वंचित विद्यालय सहायकों ने समान काम समान वेतन के आधार पर शैक्षणिक योग्यता में शिथिलता देकर 16900 रूपये का मानदेय देते हुए पंचायत शिक्षक केडर में शामिल कर एवं प्रबोधकों की तरह ब्रिज कोर्स करवा कर उन्हें नियमित किया उसी प्रकार वंचित 7694 अप्रशिक्षित विद्यालय सहायकों को भी ब्रिज कोर्स करवा कर इनका मानदेय भी 16900 रुपए कर संविदा सेवा नियम 2022 के  बिन्दु संख्या 20 के अनुसार 05 वर्ष से अधिक अनुभव वाले कार्यरत समस्त विद्यालय सहायकों को पूर्व के अनुभव को सेवा नियम में आईएएस पेर्टन के अनुसार 2/1 तथा 3/1 वर्ष की गणना के स्थान पर पुराने अनुभव की गणना 1/1 (एक का एक वर्ष मानते हुए आईएएस पेटर्न को आधार मान कर पूर्व अनुभव को जोड कर स्केनिंग करते हुए चुनावी घोषणा पत्र अनुसार नियमित कर ग्रेट पे परिलाभ देते हुए शिक्षा विभाग मे स्थायी करने का ज्ञापन कैबिनेट मंत्री  उदय लाल आंजना को मुख्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन । मंत्री ने बताया आपकी समस्या मुख्य मंत्री महोदय के सामने पुर जोर तरीके से रखुगा  उक्त पीड़ा से अवगत करा कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कर राहत प्रदान की जाएगी का आश्वासन दिया। 
जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया की राज्य सरकार द्वारा वंचित विद्यालय सहायकों को ब्रिज कोर्स कराकर पंचायत शिक्षक पद के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बीकानेर निर्देशालय के सामने अनिश्चित कालीन महापड़ाव पर चित्तौड़ जिले के सैकड़ो अप्रशिक्षित विधालय सहायक धरने में कूच कर समलित होगे ।
ज्ञापन देते समय ब्रजपाल मेनारिया , अब्बास खान, गोपाल लाल जाट, मुकेश शर्मा, कैलाश रावत, शम्भू लाल गुर्जर, कैलाश अहीर, मिट्टू लाल सुथार, किशन लाल गुर्जर, प्रेम सिंह राजपूत, गोपाल लाल बंजारा, पूनम सोनी दिनेश खटीक, किशन गुर्जर, पवन जैन, रेणु स्वर्णकार, मिनाक्षी भाटी, रेखा सोनी, सरोज खुराना, देव किशन जाट, अब्बास खां, शौभाग पटवा, शिव गुर्जर, शांतिलाल शर्मा, हुकुम सिंह, कलीम परवेज, कैलाश धाकड़, छोटु धाकड़, मदन लाल बुनकर, जमनालाल जाट, मनोज दलाल, सुधीर आमेटा, पन्नालाल डांगी, भगवान सिंह, नारायण गाडरी, बालु पूर्बिया, विष्णु शर्मा सहित जिले के सैंकडों वंचित विद्यालय सहायक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE