BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 7:25 pm
BIG REPORT : गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के आयोजन में साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, परिजनों ने लगाई अस्पताल के लिए दौड़, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ऊन में गणगौर उत्सव के दौरान माता के विसर्जन के आयोजन में साबूदाने की खिचड़ी खाने से 65 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गये। एक साथ बडी संख्या मरीजो की खबर मिलने से हडकंप मच गया।  ग्रामीणों ने गांव में फूड पॉयजनिंग की जानकारी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा को दी। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डीएस चौहान डाक्टरो की टीम के साथ ऊन पहुंच गये। उल्टी दस्त के शिकार करीब 65 मरीजो में से 35 मरीज की  देर रात में ही उपचार के छूट कर दी गई। 15 बीमार लोगो का ऊन के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। वही 15 लोगो को ईलाज के लिए खरगोन के जिला अस्पताल लाया गया। सभी की हालात स्थिर बताई जा रही है। मौके पर तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गये। बताया जा रहा है की ऊन में गणगौर उत्सव के दौरान माता का विसर्जन था इस दौरान साबूदाने की खिचडी का स्टाल लगाया गया था। साबूदाने की खिचडी खाने के करीब एक घन्टे बाद ग्रामीण जिसमे बडी संख्या में बच्चे भी शामिल थे फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गये। उल्टी दस्त के शिकार खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीण इन्दू प्रजापत ने मीडिया को बताया की गणगौर विसर्जन के दौरान साबूदाने की खिचडी खाई थी। अचानक उल्टी दस्त होने लगे। करीब 65 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए। खिचडी के कारण ही उल्टी दस्त हो रहे है। इधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अमरसिह चौहान ने मीडिया को बताया की ऊन में फूड पॉयजनिंग की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में 15 मरीजो को लाया गया। उपचार के बाद सभी की हालात स्थिर है। ऊन में 15 मरीज भर्ती है। करीब 35 मरीज की छुट्टी कर दी गई है। मरीजो में बच्चे भी शामिल है। करीब 65 मरीज फूड पॉयजनिंग के शिकार होने की जानकारी मिली है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE