BREAKING NEWS
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<     KHABAR : नर्सिंग कॉलेज छात्रों का आंदोलन अब तेज.. <<     KHABAR : रजत पाल सिंह बने भाजयुमो के नए जिला.. <<     KHABAR : कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, ऑफिस.. <<     गुना में गौवंश हत्या पर फूटा गुस्सा,बजरंग दल.. <<     BIG NEWS : ग्वालियर में गरजे जीतू पटवारी, सरकार को.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 11:58 am
KHABAR: श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग,महाकाल में पुजारियों को दे रहे दान का 35%, लोकायुक्त से शिकायत,पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन।श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह, नंदी हाॅल और नवग्रह मंदिर की दानपेटियों में आने वाली राशि का 35% हिस्सा 16 पुजारियों को दिया जाता है। दो साल में इन पुजारियों को मंदिर में आए दान में से एक करोड़ 80 लाख रुपए दिए हैं। पुजारियों के साथ ही अभिषेक कराने वाले 22 पुरोहितों को गर्भगृह में प्रवेश की राशि में से 75% राशि दिए जाने को लेकर समाजसेवी सारिका गुरु ने लोकायुक्त में शिकायत की है।

गुरु ने इससे पहले महाकाल मंदिर में शिवलिंग क्षरण का मुद्दा उठाया था, जो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाकाल के अभिषेक को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। लोकायुक्त से की शिकायत में सारिका गुरु ने उल्लेख किया है कि वर्ष 1985 से आज तक मंदिर के 16 पुजारियों को दान की राशि का 35 प्रतिशत हिस्सा दिया जा रहा है। जबकि मंदिर एक्ट में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है। शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाना चाहिए।

महाकाल मंदिर समिति की ओर मंदिर में शासकीय पुजारी के तौर पर पं. घनश्याम पुजारी नियुक्त है। इन्हें मंदिर की ओर से प्रतिमाह 21000 रुपए प्रतिमाह के साथ दान पेटियों का 35 प्रतिशत भी मिलता है। इसके अलावा इनके चार सहायक पुजारियों को 11-11 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता है।
दान पेटी का 35 प्रतिशत हिस्सा 16 पुजारियों को प्रबंध समिति की सहमति से दिया जा रहा है। 20 दिसंबर 2012 को मंदिर प्रबंध समिति ने एक्ट के अनुसार यह निर्णय लिया है

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आ रही दान राशि का एक हिस्सा पुजारियों को दिए जाने को लेकर अभी तक मेरे पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE