चित्तोडगढ़ । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज् प्रतापनगर सेवा केन्द्र पर नवरात्री के 9 दिनों तक प्रातः 4 बजे से रात्री 8 बजे तक अखण्ड राजयोग तपस्या की जा रही है। वहीं चेतन्य देवों की झांकी भी सजायी गयी है इस कार्यक्रम में रेल्वे के सुभाष पुरोहित , अमरसिंह भाटी, जी.पी.गुप्ता, प्रहलाद हेडा, बालकिशन ऐरण, मौजूद रहे।
दीदी ने कहा कि नवरात्री में माता की विशेष पूजा अर्चना होती है। सभी शक्तिपीठों पर भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर माताजी के दरबार मे जाते है । मातारानी को जप-तप-व्रत से प्रसन्न करते है। वास्तव मे इन सबके साथ यदि हम सभी बहन-बेटी व माताओं का सम्मान करें तो मातारानी कीविशेष कृपा हम सब पर बनी रहेगी। हम जप-तप-व्रत तो करते है लेकिन अपना आस पास या समाज मे नारी शक्ति का सम्मान नही करते है उन्हें अपमानित या नीचा दिखाते है या फिर हिंसा करते है, गलत दृष्टि से देखते है तो मातारानी हमसे खुश कैसे हो सकती है ?
नवरात्री के कर्मकाण्ड के साथ समस्त संसार की नारी शक्ति का सम्मान करना ही सच्ची नवरात्री मनाना है। इससे मातारानी की विशेष कृपा हमारे पर सदा बरसती रहेगी। अंत मे बी.के. मधु दीदी, अनिता दीदी ने सबको राजयोग का अभ्यास कराया।