आम आदमी पार्टी द्वारा कल 30 मार्च को मोदी हटाओ देश बचाओ के संबंध में प्रदर्शन किया जावेगा
नीमच 29 मार्च । 30 मार्च को आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने एवं इसका खुलकर विरोध करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आम आदमी पार्टी नीमच द्वारा सायं काल 4:00 बजे विजय टॉकीज चौराहे पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर हाथों में लेकर जंगी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
शाजापुर जिले के खोकरा कला में निकाली गई बाइक रैली
कालापीपल तहसील के खोकरा कला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमे शिवराज सरकार के तीन साल बेमिसाल, को उजागर किया । यह रेली खोकरा कला से शुरू होकर खरदोन कला में समाप्त हुई। पदाधिकारियों ने सरकार के कार्यों को उजागर किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही लोगो का ध्यान रखा है और सरकार चौबीसों घंटे जनता के हित के लिए तत्पर रही हे। शिवराज सरकार ने जहां लाडली बेटियों के लिए योजना बनाई वहीं वर्तमान में लाडली बहना योजना भी लागू की हे। ऐसी कई योजनाएं हैं जो जन हित का कार्य कर रही हे। इस रेली में महेंद्र पाटीदार मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो खोकरा कला मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह मेवाड़ा, जिला पंचायत कृषि समिति अध्यक्ष राकेश पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री जगदीश कुशवाह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राकेश माहेश्वरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चालाखनसिहं भिलाला, गणेशपुर बुथ अध्यक्ष भोजराज मालवीय, सोनू पाटीदार, रवि पाटीदार, राजेन्द्र बना और साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
अपनी मांगों को लेकर अडिग, मध्य प्रदेश सरकार से अक्रोषित
कटनी विगत 15 मार्च से 30 मार्च तक जिले की समस्तआंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पर्यवेक्षक परियोजना अधिकारी अपनी वेतन विसंगति एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस दौरान महिला बाल विकास संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जिला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वा पर्यवेक्षक चैत की नवरात्र में अपनी मांगों को लेकर अलग अलग स्वरूप में नजर आ रही हैं।विगत दिन पूर्व समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका काली साड़ी पहनकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए नजर आई इसके बाद भी इन्हें शासन से आशा की किरण नजर नहीं आई तो प्रदेश के मुखिया की बहनों ने कलेक्ट्रेट के सामने रास्ते को जाम कर प्रदर्शन किया वहीं इन सभी के मुंहबोले भाई की बहनों का दूसरा रूप सप्तमी के दिन मंगलवार को देखने को मिला जब सभी एकजुट होकर लाल साड़ी में कैंडल मार्च करते हुए फॉरेस्टर प्लेग्राउंड पहुंची और मध्य प्रदेश के मुखिया इन सब के भाई को नो देवी के स्वरूप का एक और लाल साड़ी में कैंडल लिए हाथो में संदेश दिया है। इनके भाई को शायद इसकी रोशनी से सद्बुद्धि आ जाए एक एक कर इन स्वरूपों को दिखाकर अपने मुंहबोले भाई की बहना आशा की किरण मान रही हैं। शायद इनके भाई प्रदेश के मुखिया इनकी मांगे मान ले इस दौरान सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ ने नारा लगाते हुए कहा “नहीं किसी से भीख मांगते हम अपना अधिकार मांगते, इंकलाब जिंदाबाद“ जैसे नारों के साथ कटनी शहर में आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जोरदार मार्च निकाला और फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में शंखनाद के साथ सम्मापन किया।
मुरैना की गजक को जीआई टैग की पहचान मिली
मुरैना की गजक को जीआई टैग की पहचान मिली.जी आई टैग मिलने के बाद मुरैना की गजक की पहचान अब विदेशों तक होगी सरकार के इस फैसले ने मुरैना का गौरव बढ़ाया है इस फैसले से गजक व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.. मुरैना के लोगों में सरकार के इस फैसले से काफी उत्साह है गजक का कारोबार 5 महीनों तक चलता है इस दौरान करोड़ों रुपए का कारोबार गजक से होता है मुरैना की गजक की डिमांड देश-विदेश के कोने-कोने तक है गजक व्यापारी लंबे समय से जीआई टैग की मांग कर रहे थे सरकार के द्वारा आज यह मांग पूरी की गई है.. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मुरैना के व्यापारियों को बधाई दी है और जी आई टैग मिलने से मुरैना का गौरव भी बढ़ा हैमुरैना की प्रसिद्ध गोपी गजक भंडार के संचालक दिनेश शिवहरे का कहना है कि.. सरकार का यह कदम सराहनीय है सरकार के इस कदम की हम भरपूर प्रशंसा करते हैंपहले मुरैना की गजक की पहचान कुछ राज्यों तक ही थीलेकिन जी आई टैग मिलने के बाद मुरैना की गजक की पहचान विदेशों तक होगी
नवागत पुलिस अधीक्षक देर रात निकले शहर भ्रमण पर और जाना शहर का हाल
कटनी नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन देर रात शहर भ्रमण पर निकले शहर के मुख्य चौराहों का किया पुलिस कप्तान ने निरीक्षण और जाना पूरे शहर के हाल दरअसल नवागत पुलिस कप्तान से पत्रकार वार्ता में पत्रकारों ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल किए थे इसी संदर्भ में देर रात मंगलवार के दिन पुलिस कप्तान शहर भ्रमण पर निकले और पूरे शहर का हाल जाना बता दे जैसे ही यह खबर स्थानीय पुलिस को लगी आनन-फानन में पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में स्थानीय पुलिस किस तरह अपने आका के आने के पहले चाक चौबंद व्यवस्थाओं पर लगी हुई है और शहर में पहले यातायात को दुरुस्त कराते हुए नजर आ रही है। पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन ने पद भार ग्रहण करते ही प्रमुख तीन बातों को लेकर बात की है जिसमे महिलाओं व बच्चों के अपराधों को कम करते हुए नशे के व्यापार पर अपना फोकस बताया इसके साथ ही यातायात को पटरी पर लाने की बात नवागत पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन ने की है।
रतलाम में नवरात्रि के 9वें दिन उमड़ा भक्तो का सैलाब
रतलाम से 35 किलो मीटर दूर गढ़खखई माँ के लिये रतलाम से 4 चुनरी यात्रा निकली 111 फिट की चुनरी लेकर पैदल पहुचेंगे माँ के दरबार में भक्त गढ़खखई माँ को चढाएंगे चुनरी 35 किलोमीटर के सफर में रस्ते में काफी श्रद्धालुओं ने पैदल चल रहे भक्तों के लिए हरियाली प्रसादी का आयोजन किया पहाडियों के बीच बैठी अंचल की देवी श्री गढखखई माताजी के दर्शनों के लिऐ भक्तों का ताता लगा है माँ के दर्शन करने दुर दुर से भक्त आते है माँ भक्तों की मनोकामनाएं पुरी करती है चैत्र नवरात्रि में भव्य मेला लगता है । चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर शहर के महलवाडा़ स्थित माँ पद्मावती माता मंदिर से विशाल विराट पैदल चुनरी यात्रा निकली जो अष्टमी पर माँ के दरबार में पहुचेगी । यात्रा में 111 भगवा ध्वजों के साथ 111 फिट चुनरी लेकर भक्त 39 किलोमीटर राजापुरा स्थित माँ गढखखई माता जी को ओढाई जाएगी चुनरी यात्रा में ज्योतिषाचार्यो द्वारा अभिमंत्रित कियें गयें एक लाख रुद्राक्ष निशुल्क प्रसादी के रुप में भक्तों को बाटें यात्रा का मुख्य चोराहों पर स्वागत किया । आपकों बता दे चैत्र नवरात्रि में माँ गढखखई माता परिसर में भव्य मैले का आयोजन होता है । हजारों लोग माँ के दर्शनों के लिऐ पैदल और वाहनों से पहुचंते है । रास्ते भर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा दर्शनार्थियों के लिऐ अल्पाहार चाय नाश्ता की निशुल्क व्यवस्था रखते है ।साथ ही मंदिर परिसर में देवी के भजनों पर जागरण का आयोजन होता है और फरियाली भंडारे का वर्षों से आयोजन चला रहा रहा है ।