जावद। नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी महिला मंडल जावद के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री माहेश्वरी समाज भवन में नीमच मल्टिस्पेश्यलिस्ट ज्ञानोदय हाॅस्पिटल के विशेषज्ञो के माध्यम से एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एतिहासिक तौर पर सम्पन्न होने पर योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी एवं सुशील शीतल काबरा ने माहेश्वरी समाज भवन जाकर सफल आयोजन होने पर माहेश्वरी महिला संगठन जिलाध्यक्ष अर्चना कमलेश सारडा एवं ज्ञानोदय के डॉ. इक्तेदार अली उ.प्र. डॉ. साई श्रेया, डॉ. कुसुम राठौर, डॉ. अजरा खांन, डॉ. परिक्षित सारू, मोनिका सुतार, नेहा प्रजापती सहित सभी स्टॉपगणो का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। युवा नेता नारायण सोमानी, सुशील शीतल काबरा ने कहां कि जिला महिला संगठन ने गठन होने के बाद सक्रिय होकर कार्य कर रहे है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर यह शिविर लगाया। जिससे नगरवासी को लेकर लाभ मिला। एसे ही यादगार आयोजन करते रहे क्योकी जीवन में स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही नही बरतना चाहिए। स्वस्थ्य रहे, मस्त रहे, हंसते रहे यही जीवन की अभिलाषा है। इस मौके पर जावद माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष अंजू पोरवाल, सचिव संगीता काबरा, दिव्या बागड़, रमा सोमानी, कौशल्या सारड़ा, सुमन काबरा, सपना सोमानी, रेखा झंवर सहित पदाधिकारी, महिला, पुरूष मौजूद रहे।