नीमच । उप नगर बघाना के पठारी स्थित लोधा समाज मंदिर परिसर के सामने में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा निर्माण समिति के तत्वाधान में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में वीरांगना रानी अवंती बाई प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमिपूजन कार्यक्रम आज प्रातः 11.00 बजे संपन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोधा समाज सचिव आनंद लोधा ने बताया कि, वीरांगना रानी अवंती बाई का देश की आजादी में बहुमूल्य योगदान है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनका संघर्ष और जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा प्रतिमा के निर्माण होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं अवंती बाई प्रतिमा से समाज को नई प्रेरणा मिलेगी।उक्त कार्यक्रम में लोधा समाज अध्यक्ष राधेश्याम लोधा,मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जेन, पार्षद शशि कल्याणी, नीरज अहिर, आलोक सोनी, श्रीमती सुशीला बाई रामलाल ग्वाला,सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण गोयल सत्तू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित,नपा ब्रांड एंबेसेडर भीमसिंह सैनी सहित समाजजन सम्मिलित होंगे।