BREAKING NEWS
रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 11:47 am
 BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, कार की टक्कर में दो चचेरे भाई की मौत, परिवार संग जा रहे थे ससुराल, पत्नी व बच्ची गंभीर घायल, पढ़े खबर 

Share On:-

नागदा। ससुराल में बाइक से जा रहे चार लोग दुर्घटना का शिकार हो गए | रविवार रात को हुई दुर्घटना में दो चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक की पत्नी व बच्चे भी घायल हो गए। दुर्घटना नागदा से लगभग 3 किलोमीटर दूर उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर गांव भगतपुरी के पास हुई।

रतलाम जिले के जावरा तहसील के गांव सोहनगढ़ निवासी पिंटू पिता मोहनलाल गुर्जर, पत्नी मीराबाई, बेटी खुशबू व चचेरे भाई राकेश पिता रमेश गुर्जर निवासी गांव रिंगनोद के साथ बाइक से ससुराल गांव परमार खेड़ी में जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों भाई पिंटू व राकेश की मौत हो गई।


टक्कर से कार बेकाबू हो गई और उसका पहिया भी निकल गया। कार को क्रेन की मदद से पुलिस थाने लाया गया। बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। वहां पर पिंटू को मृत घोषित कर दिया और तीनों घायल को शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया। शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने राकेश को भी मृत घोषित कर दिया और बच्ची की गंभीर हालत में होने पर उज्जैन रेफर कर दिया। मीराबाई का शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।


कार में सवाल में सवार एक महिला को मामूली चोट आई है। कार में सवार परिवार जावरा का निवासी है, जो नागदा से जावरा की ओर जा रहा था। घायल महिला मीराबाई ने बताया कि सोमवार को मौसी के बच्चे की मान के कार्यक्रम में गांव केसरी जाना था, इसलिए वह 1 दिन पहले अपने घर गांव परमार खेड़ी में आ रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE