BREAKING NEWS
BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<     KHABAR : रिकी बहल स्टाइल ठगी का खुलासा, शातिर मनीष.. <<     BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 6:26 pm
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद नीमच के तत्वाधान में श्री गोधाम बालाजी भक्त मंडल ने निकाली श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल ध्वज यात्रा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। विश्व हिंदू परिषद नीमच के तत्वाधान में श्री गोधाम बालाजी भक्त मंडल द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। यह ध्वज यात्रा बड़े बालाजी नया बाजार से शुरू हुई। जो पुस्तक बाजार, फोर जीरो भारत माता चौराहा, टैगोर मार्ग, लायंस पार्क  से होती हुई सेंट्रल स्कूल के पास गोदाम बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई। इस ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त महिला पुरुष शामिल हुए। हनुमान भक्त जयघोष करते हुए ध्वजा लेकर चल समारोह में सम्मिलित हुए। महिला एवं पुरुष डीजे, ढोल नगाड़ो और भक्ति गीतों पर नृत्य करते झूमते गाते चल रहे थे। ध्वजा यात्रा के पश्चात 51 फीट का ध्वज गोदाम बालाजी पर चढ़ाया गया। 

बताते चलें कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मनोरंजक भव्य मेला 3 अप्रैल को आयोजित किया गया है। 4 अप्रैल को भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। जिसमें राजस्थान दोसा के भजन गायक अजय शर्मा एंड पार्टी द्वारा मधुर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 5 अप्रैल को बालाजी का अभिषेक होगा। 6 अप्रैल को सात कुंडीय महायज्ञ रखा गया है। इसी दिन भव्य आरती संगीतमय सुंदरकांड एवं 56 भोग का कार्यक्रम भी रखा गया है। ध्वजा यात्रा में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।यात्रा में अनुपाल झाला, निर्मल नरेला, नाना लाल विश्वकर्मा, लक्ष्मण राठौर, कैलाश मालवीय, अनुराग बंसल, शैलेंद्र गर्ग, कान्हा सोनी, राहुल नीमा, बाबूलाल नागदा,सुमित शर्मा,लक्ष्मण जैन, कपिल अग्रवाल, सीता गर्ग, रेखा गर्ग, शिल्पा शर्मा और बड़ी संख्या में गोदाम बालाजी के भक्त और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE