BREAKING NEWS
BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : फ्रीगंज में नए प्रशासनिक भवनों और सवारी.. <<     KHABAR : गोगाजी महाराज के जयकारों से गूंजा मनासा,.. <<     KHABAR : रिकी बहल स्टाइल ठगी का खुलासा, शातिर मनीष.. <<     BIG NEWS : क्रिकेटर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल.. <<     KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 7:43 pm
NEWS : समस्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग मनाएगा आंबेडकर पखवाड़ा, वंचितों के भगवान विषय पर होगा विचार गोष्ठियों का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समस्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग ने तय किया कि डॉ. अम्बेडकर के जन्म जयन्ती समारोह के आयोजन के अन्तर्गत 14 अप्रैल तक अम्बेडकर पखवाड़ा मनाया जाएगा।
पखवाड़े में ‘‘वन्चितों के भगवान डॉ. अम्बेडकर’’ विषय पर विचार गोष्ठीयों का आयोजन किया जावेगा। विचार गोष्ठियों के आयोजन संयोजक निर्मल कुमार देसाई सह आचार्य राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन को घर-घर गली-गली में पहुंचाने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जावेगा।
इन गोष्ठियों में स्थानीय वंचित वर्ग के युवा, प्रौढ़, वृद्धजन भाग लेगे। इन गोष्ठियो में डॉ. अम्बेडकर के जीवन कें विविध आयामों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जायेगा।
गोष्ठियों में डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन को आत्मसात करने के लिए युवा शक्ति को प्रेरित किया जायेगाा। इस श्रृखला के अन्तर्गत प्रतापनगर एवं मीठारामजी का खेड़ा क्षेत्र में 5 अपै्रल 2023 को एवं सेगवा हाउसिंग बोर्ड में 06 अप्रैल 2023, घोसुन्डा ग्राम में 9 अप्रैल 2023, सुभाष कॉलोनी में 10 अप्रैल 2023 को विचार गोष्ठियों के आयोजन किये जाएगे। जिसके प्रभारी क्रमशः हरीश बारहठ, बाबु लाल बैरवा, प्रेम रेगर, सुरेश खोईवाल, राजेश आदिवाल रहेगे।
सभी प्रभारी एवं अन्य साथी विचार गोष्ठी के सफल आयोजन के लिए सक्रिय हो गए है क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक भाग लेकर डॉ. अम्बेडकर जी को श्रद्धाजंलि व्यक्त करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE