BREAKING NEWS
KHABAR : रत्तागढ़ खेड़ा की गौशाला पर अतिक्रमण का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े.. <<     KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 4:11 pm
KHABAR : नीमच में श्री सकल जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव, जाजू बिल्डिंग कार्नर पर मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में श्री सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर का 2622 वा जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई।इसके बाद भव्य शोभा यात्रा और रथ यात्रा निकली। जिसमें जैन समाज के सभी पुरुष सफेद परिधान एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में शामिल हुए। शोभायात्रा में पुरुष एवं महिलाओं ने डीजे,बैंड बाजा और भजनों की धुन पर नृत्य किया। महिला बैंड की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। महिलाएं महामंत्र णमोकार के बैनर लेकर चल रही थी। 
शोभायात्रा के माध्यम से सर्व समाजजन को भगवान महावीर के  उपदेश और सिद्धांतों का संदेश दिया गया। ष्जियो और जीने दोश् का नारा बुलंद किया गया। फोर जीरो भारत माता चौराहा पर जैन समाज की नवनिर्मित वेदी पालकी के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गाे से निकली। जो कि टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, नया बाजार, घंटाघर, पुस्तक बाजार होते हुवे राठौर परिसर पँहुची वन्ही इस शोभा यात्रा का शहर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों सहित शहर के जाजू बिल्डिंग कार्नर पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों ने फूलों की वर्षा कर भाईचारे की मिसाल पेश की, जिसमें समाज के वरिष्ठ इलियास कुरेशी रिटायर सहकारिता बैंक नीमच मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भूरा कुरैशी वार्ड क्रमांक 16 के प्रतिनिधि इकराम पहलवान आबिद भाई ठेकेदार बाबू भाई मसूदी शहीद भाई चौधरी शहजाद भाई कुरेशी नाहर पहलवान शहीद भाई काले पूर्व पार्षद द्वारा स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE