नीमच। जिले के जवासा स्थित सहकारी साख संस्था मर्यादित हमेशा ही कुछ अनोखा करने के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार भी संस्था के प्रबंधक द्वारा गेहूं व सरसों का समर्थन मूल्य का तोल माहेश्वरी वेयरहाउस मनासा रोड पर किया गया।तोल प्रारंभ करने से पहले शाखा प्रबंधक हरिशंकर नागदा व शाखा प्रभारी अश्विनी शर्मा द्वारा तोलकाटो की विधिवत पूजा अर्चना की गई। तोल कार्य भी प्रारंभ किया गया साथ ही साथ उन्होंने आसपास से समर्थन मूल्य पर उपज लेकर आए पिपलिया नाथावत केकिसानों गोवर्धन सिंह सुरेंद्र सिंह प्रह्लाद सिंह का तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपार्जन प्रभारी अर्जुन शर्मा ने भी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि नीमच जिले का इस बार प्रथम खरीदी का केंद्र मंगलवार को प्रारंभ हुआ। वैसे आपको जानकारी के लिए बता दें कि गेहूं उत्पादन के मामले में मध्य प्रदेश पूरे देश में अव्वल है यह सभी किसानों की मेहनत का नतीजा रहा है।