नीमच। दिगंबर जैन समाज नीमच के तत्वावधान में समाज के विभिन्न महिला मंडलों द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में दिगंबर जैन मांगलिक भवन में रात्रि को महावीर भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुतियां दी और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई ।मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के विजय विनायका जैन ब्रोकर्स निर्मल रारा , आशा रारा अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर महावीर जन्म पलना झुलाई गरबा नृत्य के साथ आयोजित की गई। जिसमें समाज जनों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
महावीर जयंती के उपलक्ष में महिलाओं ने महावीर स्वामी और जैन धर्म पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक नाटिका एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। भगवान महावीर की माता त्रिशला देवी गर्भावस्था के दौरान आने वाले 16 सपनों का सुंदर चित्रण महिलाओं ने प्रस्तुत किया। महावीर की माता त्रिशला का अभिनय सुश्री आंचल सर्राफ ने तथा सिद्धार्थ राजा का रूप अनंत सर्राफ ने प्रस्तुत किया जिसे सभी ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली ,महाराष्ट्रीयन, संस्कृति पर आधारित विभिन्न आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करते हुए महावीर जन्म के बधाई गीतों की प्रस्तुतियाघ् दी।
महिलाओं ने कैदियों का परिधानों में भी महावीर जन्म के उपलक्ष में कैदियों को छोड़ने का अभिनय भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फ्रेम दया बहन का अभिनय नेहा गोधा ने निभाया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महावीर स्वामी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं मोती माला से किया गया।
महिलाओं एवं पुरुषों के समूह द्वारा मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती गीत पर किसान और मजदूर का अभिनय भी नृत्य के साथ प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक प्रस्तुति देने वाले समाज के प्रतिभावान कलाकारों को प्रस्तुति के साथ ही महावीर के माता पिता सिद्धार्थ राजा एवं माता त्रिशला रानी द्वारा महावीर जन्म की खुशी के उपलक्ष में बधाई के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की बजे कुंडलपुर में बधाई गीत पर भी महिलाओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डाकू गब्बर सिंह बना कलाकार ने महावीर जन्म की खुशी से अभिभूत होकर डाकू जीवन छोड़कर प्रभु भक्ति में लीन होने का संकल्प भी प्रस्तुत किया जो सभी के लिए प्रेरणा का पात्र बना। इस अवसर पर सोने की मोहरे भी लुटाई गई। नृत्य निर्देशन डांस कोरियोग्राफर ऋषभ सोनी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता गोधा एवं रेखा सरावगी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में उपस्थित सभी समाज जनों ने एक साथ दिगंबर जैन मांगलिक भवन के मैदान पर महावीर जन्म की खुशी में नृत्य कर बधाइयों का आदान-प्रदान भी किया।