BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2023, 3:07 pm
KHABAR :  ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा देने एवं बिजली कम्पनियों की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस ने किया जेल भरो आन्दोलन, तहसील कार्यालय का घेराव कर दी गिरफ्तारी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील मुख्यालय पर राहुल गाँधी जी के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार कर संसद में उनकी आवाज दबाने, मल्हारगढ़ विधानसभा में ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा देने एवं बिजली कम्पनियों की तानाशाही के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा मल्हारगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जी जैन की उपस्थिति में समाज कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा जिला अध्यक्ष विजेश मालेचा के नेतृत्व में जेल भरो आँदोलन एवं तहसील कार्यालय का घेराव किया।


आन्दोलन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ छलावा करने से बाज नहीं आ रही है, आज किसान दर दर भटक रहा है सरकार उनकी मदद के बजाए उन्हें परेशान कर रही है मल्हारगढ़ विधानसभा में किसान मुआवजे की राह देख रहे है लेकिन मंत्री जी रेस्ट हॉउस के भूमि पुजन में लगे है वही प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा ने कहा कि सवाल राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त करने से बड़ा यह है कि सरकार अडानी के घोटालो को उजागर होने से बचाना चाहती है, राहुल जी की आवाज को यह लोग संसद में दबा सकते है लेकिन सड़क पर कैसे दबायेंगे, जनता सब देख रही और तानाशाही का जवाब देगी साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक चंचलेश व्यास ने कहा कि किसानों को गेहूं का भाव 3000 रुपए क्विंटल नहीं मिलता है तो आने वाले चुनाव में जनता वित्तमंत्री जी जवाब देने के लिए तैयार रहे जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने कहा कि इस बार एक एक बूथ पर कांग्रेस को यह सन्देश ले जाना है कि किसानों के साथ कैसा अन्याय हो रहा है, हमें सरकार को सबक सिखाने के लिए बूथ स्तर तक तैयार रहना है     


जेल भरो आन्दोलन के आयोजक विजेश मालेचा ने सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि मोदी सरकार अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की मर्यादा को दाव पर लगा रही है साथ ही विगत दिनों क्षेत्र में असमय ओलावृष्टि और बारिश से फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी थी पूरी तरह से फल के लिए पक गई फसलों को 4 बार ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा है। किसानों के संकट के दौर में सरकार के प्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी जब खेतों में गए तब स्वयं ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अधिकांश खेतों में 100 प्रतिशत नुक़सान हुआ है।


जेल भरो आंदोलन के दौरान वरिष्ट कांग्रेस नेतागण पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया, मोहनलाल गुप्ता, अजहर हयात मेव, जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह सौलंकी, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर गोयल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, गणपत सिंह पंवार, जिला कांग्रेस महामंत्री अनिल बौराना, लियाकत मेव, रामचन्द्र करुण, आनंद हुपेले, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, रंगलाल धनगर,आशान्शु संचेती,अनिल पोरवाल, कन्हैयालाल पाटीदार सूपड़ा, दिनेश कारपेंटर, गिरीश वर्मा, प्रवीण माँगरिया, अशोक खिंची, सुरेश खाचरानिया, दिलीप यादव, बंशीलाल पटेल, महेश डांगी, श्यामादेवी बैरागी, अर्जुन गुर्जर, रविन्द्र पाटीदार, दिनेश राठौर मनासा, नितिन विजयवर्गीय, गोपाल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, सज्जनसिंह झाला सहित कई नेताओं ने सबोधित किया. आन्दोलन में रामप्रसाद फरक्या, लोकेन्द्रराज गौड़, महेंद्र गहलोत, सत्यनारायण धनगर, पंकज बौराना, रमेश पाटीदार, सुरेन्द्र सिंह चंदावत, प्रहलाद पाटीदार, रामनारायण सुधार, रामप्रसाद राठौर, कोहिनूर मेव, विष्णुप्रसाद दुबे, अमरसिंह डांगी, सरदारसिंह, कालू सिंह राठौर, कैलाश योगी, सलीम मंसूरी, बंशीलाल मालवीय, अंबालाल चंदेल, रामलाल सोनगरा, विनोदकुमार जोशी,  भरत कुमार पाटीदार, जुझारसिह कामलिया, मोहनलाल मालवीय, गोपाल गायरी, पवन पाटीदार, पप्पू नारायण, रामेश्वर गुर्जर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE