भवानीमंडी। आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव व सचिव महावीर गौड़ के डग विधानसभा दौरे पर भवानी मंडी पधारे, जिनका पार्टी कार्यालय पर मान सिंह झाला, जमीर उल्लाह खान, अनिल कुमार, पंकज द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया व जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द ही पूरे जिले की कार्यकारिणी का विस्तार होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल जी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हर कार्यकर्ता द्वारा किया जायेगा कार्यालय पर मान सिंह झाला जमीर उल्लाह खान अनिल कुमार पंकज गोपाल मेघवाल कयूम भाई कालू भाई जुनैद भाई मकदुम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।