BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2023, 5:52 pm
KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा  के गोकुल प्रसाद खंडाले ने कहा- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक परिवार को जोड़ें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में जिला बैठकों का आयोजन हो रहा हैं उसी कड़ी में भाजपा अजा मोर्चा नीमच के द्वारा भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर जिला बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं नीमच जिला प्रभारी गोकुल प्रसाद खंडाले भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर उपस्थित रहे। 
अजा मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं नीमच जिला प्रभारी गोकुल प्रसाद खंडाले ने कहा कि अजा मोर्चा अंबेडकर जयंती को भव्य बनाएं प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित हो इसके लिए योजना बनाएं, हितग्राहियों का सम्मान करें, लाडली बहना योजना के लिए सहायता शिविर लगाए, प्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं बनाई गई हैं। भाजपा अजा मोर्चा को उन योजनाओं से अजा वर्ग के प्रत्येक परिवार को जोड़ना वंचित व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए प्रयास करना हैं ।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं नीमच जिला प्रभारी गोकुल प्रसाद खंडाले, अतिथि जितेंद्र यादव जितेंद्र अटवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजा सहित भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद नागदा, मोर्चा जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भेरु परमार, मंत्री लोकेश सलोना, भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेंघवशी, जीवन कुमार, घीसालाल बैरवा, बंलवत रैगर, सुरेश योगी, मोहन यादव मंडल महामंत्री भगवती लाल मेघवंशी, करण नकवाल, तुलसीराम सिकलीगर, संजय चंडालिया, सहित मोर्चे के  चंद्रशेखर जैसवार, अशोक जौहरी, पंकज सरगरा, प्रेमचंद्र, गिरधारी यादव, इंदर यादव, प्रीतम सगर, तरुण यादव सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें बैठक का संचालन भेरु परमार ने किया एवं अंत में आभार मोहन यादव ने व्यक्त किया उक्त जानकारी महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने दी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE