BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2023, 11:08 am
BIG REPORT : एक दिवसीय प्रवास पर नीमच आए नीमच जिला कांग्रेस के प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, गांधी भवन का निरीक्षण कर संगठन में विवाद को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच कांग्रेस परिवार की धरोहर है। इसकी सुरक्षा करना कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन कांग्रेस का मंदिर है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की नीमच जिला कांग्रेस के प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार रात नीमच पहुंचे तथा दिनांक 7 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। 
जिला प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन नीमच का कायाकल्प करना आवश्यक है। एक लंबे समय से गांधीभवन का कायाकल्प नहीं हुआ था। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जो कदम उठाए हैं वो सराहनीय है।
शर्मा का कहना था कि कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन को लेकर कोई विवाद नहीं है।  कार्यालय गांधीभवन को सुधारने के लिए जो समिति बनाई गई है वह समिति की देख रेख में कार्यालय का सुधार हो रहा है। कांग्रेस एक परिवार है। गांधीभवन कांग्रेस का मंदिर है। परिवार मंे विवाद चलते हैं, लेकिन वरिष्ठ लोग समस्याआंे का समाधान कर देते हैं। 
शर्मा ने गांधीभवन परिसर का तथा चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। काम पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमराव सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, समिति के सदस्य कमल मित्तल, मनोहर अंब, राकेश अहीर भी उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने कांग्रेस कार्यलय गांधीभवन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार अहीर, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, मंगेश संघई,  इंदरमल पामेचा, दीपक गहलोत, भानुप्रताप सिंह, महेश यादव, मनासा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोना शर्मा, साबिर मसूदी आदि से चर्चा की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE