BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2023, 6:23 pm
REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाएं सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ समारोह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को गांधीवाटिका के समीपन स्थित वात्सल्य भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार देकर 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। महिला मोर्चा द्वारा अच्छा आयोजन यहां पर किया गया है। यह पुरस्कार ऐसी महान व्यक्तित्व के नाम से दिया जा रहा है जिन्होंने पूरे देश में महिलाओं का नेतृत्व किया और अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे देश में मातृ शक्ति के सम्मान में आवाज बुलंद की। वे भारतीय नारी की सच्चे अर्थों में प्रतिमूर्ति थीं, जिन्होंने महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने में प्रेरक के रूप में सहयोग किया।
कार्यक्रम में  विशिष्ठ अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है हमारी प्रदेश की सरकार मातृ शक्ति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अनेक योजनाएं बना रही हैं। मातृ शक्ति के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है जो हमारी बहनों के सम्मान के लिए एक अभिनव पहल है।
नीमच क्षेत्र के विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता-पदाधिकारी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई की पात्र हैं। मैं सभी मातृ शक्ति से आह्वान करता हूं कि सुषमा स्वराज के जीवन को चरितार्थ करें और उनके जीवन से प्रेरणा लें।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सुषमाजी के नाम से यह जो कार्यक्रम है इससे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि महिलाओं की अपनी व्यक्तिगत पहचान होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान  अजुध्या गोदरा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल महिला मोर्चा प्रभारी हेमलता धाकड़ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष रंजना परमार नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला पटवा रिंका जैन सुगना गुर्जर मंचासीन थे।
इन्हें मिला पुरस्कार-
 ललिता धाकड शिक्षा क्षेत्र, अनोखीबाई दमामी संघषशिल महिला, आंचल गंगवाल फाइटर प्लेन पायलट, संध्या नायर रचना फांउंडेशन महिला उत्थान, स्नेहा मदनानी शिक्षा क्षेत्र,पूजा चरण एडवोकेट, हर्षिता सांवरिया एसआई पुलिस, पूजा मिश्रा स्लम एरिया के बच्चों को शिक्षा देना, डॉ. अंजू जोशी शिशु रोग विशेषज्ञ, श्रुति सोलंकी खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर, सुधा माली स्टेट लेवल खिलाडी, अनुराधा गिरवाल पुलिस  सहित महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
 इस अवसर पर महामंत्री मंजू सोनी, लक्ष्मी नागदा, गुंजन कुंवर, ज्योति मरकरा, अरुणा तलरेजा, कमलेश मांदलिया, पिंकी सोनी, ममता मोदी, खुशबू अठवानी,वंदना खंडेलवाल,  सावित्री वर्मा, वंदना दुबे, प्रभा ठाकुर, छाया मोरिया, तानिया कनिक,   मुशर्रफ शेख,  वीना तलरेजा, संगीता जैन,  वैशाली प्रजापत, साधना जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।संचालन रितु नागदा आभार मनजीत कौर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE