BREAKING NEWS
KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 5:50 pm
NEWS : भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धापुष्प चढ़ाएं, पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा सहित नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने किया नमन, पढ़े खबर

Share On:-

सिरोही। भारतीय संविधान के शिल्पकार, बहुजन नायक, समाज सुधारक, दूरदर्शी, समाज के वंचित शोषित व महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे भारत रत्न श्रदेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पुष्पार्चन कर उन्हें सामाजिक समरसता का अग्रदूत बताया।

शुक्रवार को मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर भाजपा नगर मंडल सहित पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ओबीसी मोर्चा और मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नमन वंदन करते हुए पुष्प मालाए पहनाई। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर गर्मजोशी से अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब की 127 वी जयंती पर दिल्ली के अलीपुर स्थित उनके महापरि निर्वाण स्थल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में देश को समर्पित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया तथा बाबासाहेब को समर्पित पंचतीर्थ में से एक मध्यप्रदेश के महू स्थित उनकी जन्मभूमि को विकसित किए जाने को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, भाजपा नेता वीरेंद्रसिंह चौहान, नारायण देवासी प्रवीण राठौड़, हिमांशु वाघेला, कपूराराम पटेल, अशोक पुरोहित, मांगूसिंह बावली, जब्बरसिंह चौहान, गोपाल माली, ललित प्रजापत, गोविंद सैनी, सुनील गुप्ता, गीता पुरोहित, जितेंद्र खत्री, इंदरसिंह, नारायण माली, महिपाल चारण, वीरेंद्र एम चौहान, इंदर मेघवाल, पंकज मेघवाल, अर्जुन डांगी, रोहित वाघेला, दीक्षिता सांगेला, सोनिया हीरागर, सुरेश परमार, बंटी कंडारा आदि कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE