BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2023, 3:28 pm
KHABAR : व्यापारियों पर नया टैक्स लागू, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का खुला विरोध, कमल मित्तल ने कहा- शिवराज सरकार कर रही व्यापारियों का शोषण, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। जिला उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि भाजपा की प्रदेश सरकार प्रदेश के व्यापार व्यवसाय को खत्म करने के लिये नया टैक्स लेकर आई है। विश्वव्यापी मंदी के समय में सरकार द्वारा व्यापारियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं होगा। नगर पालिका के माध्यम से नया टैक्स लगाकर दुकानों पर क्षेत्रफल के मान से टैक्स वसूलने का जो मंसुबा है वो सफल नहीं होगा। शहर का व्यापारी वैसे ही परेशान है। कई तरह के टैक्स देता है फिर ये नया जजीया कर क्यों? व्यापारियों के लिये यह असहनीय है। हम इसका पूरजोर विरोध करते हैं। कांग्रेस का व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारियों के साथ खड़ा है। यह सरकार व्यापार विरोधी है। अब व्यापारियों को समझना होगा की भाजपा सरकार व्यापारियों का जमकर शोषण कर रही है। उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुन्ना चौरसिया, महासचिव नवीन गट्टानी, अजय कासलीवाल, चंद्रप्रकाश ऐरन, विनोद गोयल, चेतन लोंगड, प्रवक्ता मुकेश पार्टनर, यशवंत चतुर्वेदी, मनोज लोढा, अमन विनायका मूंदडा ने इस टैक्स का विरोध करते हुए बताया कि शीघ्र सभी व्यापारियों के साथ सडकों पर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। यह सरकार इस काले कानून को वापस लेवे अन्यथा व्यापारी जगत इस सरकार का जमकर विरोध करेगा एवं जिलाधीश एवं नगरपालिका अधिकारी को इसे निरस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE