BREAKING NEWS
KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2023, 4:49 pm
KHABAR : रामपुरा में ब्राह्मण समाज ने सद्भावना व उत्साह के साथ मनाई भगवान परशुराम जी की जयंती, नगर में निकाला भव्य चल समारोह, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख इसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। भगवान विष्णु के छठे अवतार सकल ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर कल नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर समाज जनों द्वारा एक चल समारोह निकाला गया जो नगर के जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा बाजार, सूरज घाट, लालबाग, शिवाजी चौराहा होता हुआ बड़े बाजार स्वर्णकार मांगलिक भवन पर समाप्त हुआ! इस अवसर पर निकलने वाले चल समारोह का नगर में जगह-जगह नगर के नागरिकों ने पुष्प वर्षा एवम् शीतल पेय पिलाकर  स्वागत किया। 
इस अवसर पर नगर परिषद,विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ,अंजुमन इस्लाम जमात, माणक चोक समिति, प्रेस क्लब, भाजपा व कांग्रेस संगठन सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा चल समारोह का भारी उत्साह से जगह जगह स्वागत किया, चल समारोह में पुरुष, बच्चे एवं महिलाएं पूर्ण अनुशासन के साथ पुरुष श्वेत वस्त्र एवम महिलाए केसरिया धारण किए पंक्ति बद्ध चल रहे थे, चल समारोह का समापन स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला पर समाप्त हुआ,जहा समाज के कार्यक्रम के साथ समाज जनों का स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ! इस अवसर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तेद रहा। कुल मिलाकर परशुराम जयंती नगर में पूरी श्रद्धा तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। अंत में समाज के अध्यक्ष अशोक जोशी, संरक्षक राधेश्याम सारू द्वारा सभी स्वागत करताओ का एवं प्रशासन, पुलिस प्रशासन नगर परिषद का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE