BREAKING NEWS
LOKSABHA ELECTION 2024: प्रदेश के मुखिया ने मांगे .. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG BREAKING : एमपी में जमीन विवाद को लेकर बड़ी घटना, एक.. <<     BIG NEWS : प्रचार का आखिरी दिन, बीजेपी ने झौंकी ताकत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव के तहत एमपी में चौथे चरण के.. <<     BIG REPORT : लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख पास आते.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव-2024 के तहत नेत्रहीन और.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज होगा माइक्रो.. <<     VIDEO NEWS: अक्षय तृतीया पर खरगोन जिले के अखिल.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में प्रशासन द्वारा किया भव्य.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत ईवीएम परिवहन करने.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले प्रशासन ने निकाला.. <<     VIDEO NEWS: मानसा में परशुराम जयंती की धूम, निकला.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को होगा चौथे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर संभाग में मतदाता जागरूकता अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 9:48 am
HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ                                                                                                    

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आपको व्यवसाय के कामों के साथ-साथ अपने घर पर भी ध्यान देना होगा। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपकी किसी गलती से पर्दा उठने से आप माता-पिता से नाराज रहेंगे। आपका कोई काम आज लटक सकता है, इसलिए अपने कामों पर ध्यान लगाएं।


वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने परिजनों से तोल मोल कर बोलें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आपको संतान के करियर की चिंता भी हो सकती है। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज दूर होगी।


कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। यदि व्यवसाय संबंधी सलाह लेने की आवश्यकता हो, तो आप अपने भाइयों से ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा से आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।


सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आप खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी यदि आप से नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपका मन परेशान रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आज उन्हें आसानी से मिल जाएगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी और आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकता है। पुराना लेन-देन आप समय रहते चुकटा करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आप की आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो आपकी वह चिंता आज दूर होगी। आपने यदि किसी से पहले धन उधार लिया था, तो वह उसे भी वापस कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, आपको  उसे पूरा करने की आज पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से  छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके कुछ पुराने लोग फिर से उभर  सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको किसी गलती के लिए आज पछतावा हो सकता है। संतान पक्ष की से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें अपनी आंख व कान खुले रखना होगा। माता पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप अपने व्यापार की कुछ योजनाओं को बनाने  की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद विवाद से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है, क्योंकि वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कुछ अनबन चल रही है, तो दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला निपट सकता है।


मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। संतान की शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। व्यापार में  आपको अक्समात धन लाभ होने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो उनकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपने कामों में लापरवाही नहीं करना चाहिए। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।


मीन दैनिक राशिफल 
आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, तो उनके लिए आज बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी बचपन के मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपने संतान को यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी, तो वह  उन पर खरी करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE