BREAKING NEWS
KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 11:20 am
KHABAR : नीमच का रोटरी क्लब बहुत श्रेष्ठ कार्य कर रहा है- जैन, रोटरी क्लब में कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। पूरे सत्र में सतीश तोतला ने अध्यक्ष के रूप में रोटरी क्लब को बहुत अच्छे से संचालित किया है। नीमच का क्लब बहुत श्रेष्ठ कार्य कर रहा है। तोतला और उनकी पूरी टीम ने मेरे द्वारा तय किए गए प्रकल्पों को अक्षरशः पूरा किया। विशेष रुप से 21 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का, गोमाबाई में रेटीना फंडस मशीन लोकार्पित करने जैसे अनेक उल्लेखनीय सेवाकार्य इनके कार्यकाल में किये गए। यह बात रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जिनेंद्र जैन ने नीमच के रोटरी हॉल में अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मंडल की प्रथम महिला रश्मि जैन, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश रांका, रीजनल कोऑर्डिनेटर संस्कार कोठारी भी मौजूद रहे। 

नीमच रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश तोतला ने स्वागत उद्बोधन के दौरान अपने कार्यकाल में अंजाम दिए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे टीम के सहयोग से 100 प्रतिशत निभाने का प्रयास किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में 65 प्रकल्पों पर इस सत्र में काम किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश तोतला ने खास तौर पर कहा कि रोटरी क्लब इंदौर द्वारा शीघ्र ही नीमच में मूक बघिर विद्यालय शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम को सहायक मंडल अध्यक्ष दिनेश रांका ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पीडीजी दर्शन गांधी ने बताया कि वे रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के अंतर्गत 10 मई को रोटरी इंटरनेशनल कन्वेंशन में भाग लेने हेतु ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर विजय जोशी ने सचिव प्रतिवेदन पढ़कर वर्तमान सत्र में नीमच रोटरी द्वारा किए गए कार्यों का प्रोजेक्टर के माध्यम से ब्यौरा दिया। मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र जैन ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नीमच रोटरी क्लब के द्वारा चलाए गए हैं प्रकल्पों का निरीक्षण कर उसका मूल्यांकन किया। उन्होंने रोटरी आहार केंद्र, फर्नीचर प्रोजेक्ट, लेवड़ा और केलुखेड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में रोटरी द्वारा दिए गए फर्नीचर और गोमाबाई नेत्रालय में  रेटिना फंडस मशीन आदि का अवलोकन किया। 
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती और रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस की छवि पर माल्यार्पण के साथ किया गया। 

इस अवसर पर रोटेरियन सचिव विजय दुआ, कोषाध्यक्ष संदीप पोरवाल, दर्शन गांधी,,विजय जैन गोल्डन, विमल सरावगी,शरद जैन, पृथ्वी सिंह वर्मा, अनिल चौरसिया, मुकेश कालरा, अरुण त्रिवेदी, प्रकाश मंडवारिया, अशोक मोदी, राजेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE