BREAKING NEWS
KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<     NEWS : 483वें जन्मोत्सव पर सजे राजाधिराज, कल्लाजी.. <<     राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार खरगोन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 3:19 pm
KHABAR : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम- योगेश पुरोहित, ज्ञान सिद्धि मॉडल स्कूल जावी का चतुर्थ वार्षिकोत्सव सम्पन्न, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। शिक्षण को प्रभावी बनाने और छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होता है और मंच के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर उनके अंदर आत्मविश्वास जागृत होता है जिससे समाज में प्रतिनिधित्व करने की क्षमता आती है। 

ज्ञान सिद्धि मॉडल स्कूल जावी विगत 6 वर्षों से शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है विद्यालय के स्टाफ इसके लिए बधाई के पात्र है सर्वांगीण विकास में शिक्षण के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का समावेश अति आवश्यक है जिससे सभी कलाओं में छात्र छात्राओं का विकास होता है ऐसा ही प्रयास विद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है उक्त विचार कमल सरोवर की नगरी जावी में सरदार वल्लभभाई पटेल पाटीदार समाज धर्मशाला परिसर में ज्ञान सिद्धि मॉडल स्कूल जावी के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में अतिथि युवा समाजसेवी योगेश पुरोहित में व्यक्त किए। 

कार्यक्रम में युवा समाजसेवी उमेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान सिद्धि मॉडल स्कूल जावी सतत उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित किए जा रहा हैं शिक्षण के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी विद्यालय द्वारा समय-समय पर प्रस्तुतीकरण एवं आयोजन होते हैं शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए कौशल आधारित शिक्षा भी छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराई जाती है जिससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होता है। 

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच रामराज पाटीदार, वरिष्ठ समाजसेवी बंशीलाल खाती, युवा समाजसेवी उमेश शर्मा, युवा समाजसेवी योगेश पुरोहित, विद्यालय संचालक पंकज मोदी, विनोद पाटीदार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन के बाद हुआ। 

कार्यक्रम में विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें विशेष रूप से विघ्नहर्ता श्री गणेश स्तुति, टीपी टीपी टॉप टॉप, मराठी सॉन्ग, जिस देश में गंगा रहता है, लेजी डांस, राधा कृष्ण भक्तिमय प्रस्तुति, कठपुतली डांस, विजयी भव, जिंदगी एक सफर, रंगीलो मारो ढोलना, बम बम भोले, गलती से मिस्टेक सहित अनेक पैरोडी गीतों के साथ मंहगाई और भ्रष्टाचार नाटिका का शानदार प्रस्तुतिकरण किया गया। 

विद्यालय परिवार से कार्यक्रम में विशेष रूप से मधु पाटीदार, राहुल अग्रावत, देवेंद्र कहार, अर्जुन पाल, दीपिका सेन, महिमा पाटीदार, वर्षा पाटीदार, ममता सेन का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सामूहिक संचालन नेहा गोयल, आयुषी रैकवार एवं मदन पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार विद्यालय संचालक विनोद पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी विद्यालय प्रचार विभाग से दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE