BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 4:14 pm
BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 29 को नीमच में, जावद सहित नीमच विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओ से करेंगे चर्चा, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 29 अप्रैल को अपने एकदिवसीय प्रवास पर नीमच आ रहे है। सिंह नीमच जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से रूबरू होंगे। 

जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी विकास यादव ने बताया कि दिग्विजय सिंह 29 अप्रैल  2023 को नीमच जिले के जावद पहुंचेगे। यहाँ प्रातः 10 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद 11 बजे जावद विधानसभा के मण्डलम/सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक खिमेसरा विहार, रामपुरा दरवाजा मोरवन रोड़ जावद में शामिल होंगे और सभी का मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 समस्त काँग्रेस कार्यकर्ता, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गये सदस्यों, सेवादल, महिला कॉंग्रेस, युवक काँग्रेस, किसान काँग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ पूर्व, वर्तमान, पदाधिकारी व काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। 

विकास यादव ने आगे बताया कि दोपहर 2.30 बजे दिग्विजय सिंह जावद से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। नीमच पहुँचने के बाद सिंह टाउन हॉल दशहरा मैदान गांधी वाटिका के पास में विधानसभा नीमच के मण्डलम/ सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद शाम 04 बजे समस्त काँग्रेस कार्यकर्ता, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गये सदस्यों, सेवादल, महिला काँग्रेस, युवक काँग्रेस, किसान काँग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई, सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पूर्व, वर्तमान, पदाधिकारी व काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 06 बजे सिंह मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE