नीमच। जिला कांग्रेस नीमच कि नव नियुक्त जिला प्रभारी नूरी खान 28 अप्रैल को उज्जैन से प्रस्थान कर सायंकाल 5 बजे नीमच टूरिस्ट मोटल पहुंचेगी।
नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया ने बताया कि जिला प्रभारी शाम 7 बजे नीमच से प्रस्थान कर जावद पहुंचेगी। नीमच जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के जावद आगमन पर सभा स्थल का निरीक्षण करेगी निरीक्षण पश्चात जिला प्रभारी का रात्री विश्राम टूरिस्ट मोटल नीमच मे रहेगा। नूरी खान 29 अप्रैल को नीमच मे आयोजित दिग्विजयसिंह के कार्यक्रम मे उपस्थित रहेगी। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने दी।