नीमच। चंगेरा स्थित नीमच की नवीन कृषि उपज मंडी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा ने कलेक्टर दिनेश चंद्र जैन से मिलकर बताया कि मंडी में किसानों को माल बिकने के बाद व्यापारी के वेयर हाउस तक ले जाना पड़ता है और वहां पर व्यापारी उस मॉल में खराबी बताकर माल के भाव को कम कर देते हैं इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। राजोरा ने कलेक्टर से मांग करी की किसानों का तौल मंडी प्रांगण में ही बड़े कांटो द्वारा किया जाए इससे किसानों को भटकना ना पड़े।