BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 11:25 am
KHABAR : कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, पूर्व मंत्री सोजतिया सहित प्रभारियों ने दिया मार्गदर्शन, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर   

Share On:-

गरोठ। ग्राम चचावदा पठारी में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सोजतिया की उपस्थिति में उज्जैन संभाग प्रभारी यशवंत अग्निहोत्री द्वारा एवं आगर जिले के प्रशिक्षण प्रभारी संतोष सोनी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के मंडलम, सेक्टर, बीएलए, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। जिसमें आगामी चुनाव हेतु बूथ लेवल पर कार्य योजना के बारे में सभी उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जानकारी दी गई एवं एक संक्षिप्त कार्यशाला भी इस संबंध में रखी गई।
जिसमें आगर जिला प्रभारी संतोष कुमार सोनी द्वारा बिंदुवार संपूर्ण कार्यक्रम एवं उसमें कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष सोजतिया द्वारा सोशल मीडिया के महत्व को भी बताया गया। कई महत्वपूर्ण जानकारियां इस दौरान दी। उज्जैन संभाग प्रभारी यशवंत अग्निहोत्री द्वारा मंडलम एवं सेक्टर के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। आयोजित कार्यक्रम में मंच पर सोजतिया, अग्निहोत्री, सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, मनजीत सिंह टुटेजा, जिला पंचायत सदस्यगण रिंकेश डबकरा, रामेश्वर रावत, जनपद पंचायत भानपुरा अध्यक्ष विजय पाटीदार, नगर परिषद भानपुरा अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया, ब्लॉक अध्यक्ष गरोठ भवानीशंकर धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष मेलखेड़ा करण सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भानपुरा वीरेंद्र सिंह हाडा, सुंदरलाल पाटीदार, शरीफ मुल्तानी आदि मंचासीन थे। आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे मंडलम, सेक्टर, बी एल ए पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चला एवं आखिर मे सभी का सामूहिक भोजन का आयोजन संपन्न हुआ

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE