BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 4:52 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में चुनावी बिगुल फूंकने शामगढ़ आए दिग्विजय सिंह, बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग पर कसा तंज, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। 2023 के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंकने व कांग्रेस की सेना को ब्लॉक स्तर व सेक्टर और बूथ स्तर पर मजबूत करने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करने के लिए शामगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पहले जयसवाल कृषि फॉर्म में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। 

पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आईटी सेल भोपाल के अध्यक्ष ध्रुव सक्सेना एवं सतना के बजरंग दल अध्यक्ष के आईएसआई सहसंबंध पाए जाने पर उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया गया और जमानत होने पर सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील क्यों नहीं की गई। साथ ही दिग्विजय सिंह द्वारा शिवराज सिंह चौहान को झूठा व्यक्ति बताते हुए उनके मंत्रियों को भ्रष्ट कहते हुए कहा कि उनके मंत्रियों के पास भ्रष्टाचार का मेनू कार्ड है। 

दिग्विजय सिंह द्वारा बिना नाम लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री को भगोड़ा एवं ठग कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ करोड़ों रुपए लेकर विश्वासघात किया गया है। प्रेसवार्ता के माध्यम से एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा कहा गया कि अगर कमलनाथ की सरकार 2023 में बनती है तो किसान आंदोलन में गोलीकांड में शहीद हुए किसानों की शहादत एवं स्मृति में गोलीकांड वाले स्थान पर मेमोरियल मनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ फुलछाप कांग्रेसियों की भी छानबीन करने आए हैं। उसके पश्चात आशीर्वाद रिसोर्ट में कांग्रेस के मंडलम, सेक्टर, बीएलओ प्रभारीयो से वन-टू-वन चर्चा की एवं आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता करते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता से बाचतीत की। 
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आम कार्यकर्ता के बीच बैठे दिखे और महिला सशक्तिकरण को मंच पर बैठाया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसजन ब्लॉक एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE