गरोठ। किसानो को मुआवजा नहीं मिलने पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में बोलिया-परासली मार्ग पर डामरीकरण का काम रोका गया और प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी और पटवारी मोके पर पहुंचे।
तहसीलदार सूर्यवंशी ने एक सप्ताह का आश्वासन दिया है कि जिन किसानो को मुआवजा नियमानुसार देने का था नहीं मिला उन किसानो के खाते में डाल दिया जाएगा।
बताते चले कि बोलिया-परासली मार्ग सन 2007-08 मे बना था। जिन किसानों कि जमीन रोड में गयी उनको आज तक मुआवजा नहीं मिला। इस वजह से रोड का डामरीकरण का काम रोका गया था।
इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला सदस्य नैनसिंह सिसोदिया, तहसील शामगढ़ अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, तहसील शामगढ़ मंत्री डूंगर सिंह सिसोदिया, ग्राम पालखडा के अध्यक्ष शिव सिंह, मंत्री गोरधन सिंह व किसान संघ के सभी कार्यकर्ता, गांव सूराखेड़ी के किसान श्यामसिंह, नाथूसिंह, दारासिंह, सज्जन सिंह व गांव सुरजना के किसान और गांव कोटडी के गोपाल सिंह गाने के साथ मौजूद थे।