BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 6:29 pm
KHABAR : कुचबंदिया गिहारा समाज ने निकाली माता महारानी की भव्य शोभायात्रा, समारोह में उमड़े समाज जन, धार्मिक गीतों पर किया नृत्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कुचबंदिया गिहारा समाज के तत्वावधान में 2 दिवसीय माता महारानी उत्सव मंगलवार 2 मई को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया गया। शहर में कार्यक्रम की धूम रही है। उत्सव के तहत मंगलवार 2 मई को चल समारोह विनोबा गंज नया बाजार से दोपहर 1. 30 बजे बग्गी रूपी रथ में विराजित मरी माता रानी की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। माता रानी को रथ में विराजित किया गया और फूलों से श्रृंगारित किया गया। श्रद्धालु सबसे आगे चल रहें थे। बग्गी को फूल और गुब्बारों से सजाया गया। चल समारोह में डीजे मंदसौर की ढोल पार्टी माता महारानी की झांकी प्रमुख रूप से शामिल थे। गर्मी के बावजूद समाज जन इस शोभायात्रा में अपार उत्साह के साथ सहभागी बने। महिलाएं रंग-बिरंगे लाल पीले हरे मराठी परिधानों में तथा पुरुष श्वेत परिधानों में कैसरिया गुलाबी साफा बांधे उत्साह के साथ सहभागी बने। शोभायात्रा में मैया की चुनर उड़ी उड़ी जाए मैया रानी पवन जरा धीरे चलो ,अंगना पधारो महारानी मोरी मां शारदा भवानी ,चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है प्रेम से बोलो जय माता दी, आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी जो सभी के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही ।इस दुनिया में केवल नीमच नगर में ही समाज द्वारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इसमें भाग लेने के लिए समाज जन मुंबई ,दिल्ली   राजस्थान सहित महानगरों व अन्य प्रदेशों से सहभागी बनें, चल समारोह  विनोबा गंज नया बाजार से शुरू हुआ जो नया बाजार घंटाघर कमल चौक टैगोर मार्ग फवारा चौक होता हुआ विनोबा गंज पहुंचकर संपन्न हुआ । शोभायात्रा में ठेला गाड़ी पर पानी की केन भी रखी हुई थी जिससे गर्मी में सभी ठंडा पानी पी रहे थे। तुम्हें यात्रा में पूरे मार्ग में यातायात पुलिस विभाग के जवान मार्ग में चल रहे राहगीरों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखते चल रहे थे।
चल समारोह में ढोल डीजे आकर्षक का केंद्र रहे । समाज जनों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, समाज के  संजय गोहर ,   कपिल ओटवाल, बबलू ओटवाल, रंजीत , मनोज, रोहित, अनिल कमल, करण, दीपक कुमार सोरे, आशीष गिहारा  ,सुशिला गिहारा, अशोक ,कालू, चेतन, राकेश ,धर्मराज, गोपाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन महिला पुरुष नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित थे ।मार्ग में स्थान पर    विभिन्न सामाजिक संगठनो  एवं नगर के विभिन्न समाज जनों ने  चल समारोह में शामिल समाज जनों का माल्यार्पण, पुष्प वर्षा ठंडा पेय पदार्थ वितरण कर कर सम्मान किया तत्पश्चात महाआरती के बाद  स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।सभी समाज जनों ने माता महारानी की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया । माता रानी की जय घोष लगाई। फवारा चौक पर शोभा यात्रा का मार्ग में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय सिंह कच्छावा ,दिलीप छाजेड़ , विश्व हिंदू परिषद के संजय चौरसिया सोनू चौरसिया, पवन जैयसवार आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अगवानी कर स्वागत किया।
मरी माता की विशेष पूजा आज
आज 3 मई बुधवार को समाज के महू रोड स्थित मरी माता मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ माता रानी का श्रृंगार होगा। मरी माता का विशेष हवन पूजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE