इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर कार से बचने के लिए दो बाइक साइड में चल रही क्रेन में जा घुसी। इससे एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुषों की मौत हो गई। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है।
टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। कार ने क्रेन को ओवरटेक किया तभी सामने से इंदौर तरफ रफ्तार में आ रहे दो बाइक पर सवार पांच लोग घबरा गए और साइड में चल रही क्रेन के अंदर जा घुसे। हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है इनमें एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।